Bhopal News: नगर निगम कर्मचारी ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: चाचा ने दी मौत की खबर, सुसाइड की कोई वजह सामने नहीं आई, परिजनों के बयानों पर टिकी हुई है जांच

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। नगर निगम के एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। फिलहाल सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण आत्महत्या की अभी ठोस वजह पता नहीं चली है। उसको फांसी के फंदे पर पड़ोसियों ने देखा था। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में रहते हैं परिजन

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच एसआई सर्वेश देशमुख (SI Sarvesh Deshmukh) कर रहे हैं। फांसी कृष्ण कुमार (Krishna Kumar) पिता मूलचंद उम्र 24 साल ने लगाई थी। वह मूलत: उत्तर प्रदेश में रहता था। फिलहाल शाहजहांनाबाद स्थित संजय नगर (Sanjay Nagar) बस्ती में किराए से रहता था। वह नगर निगम (Nagar Nigam) में डेली वेजेस पर जॉब करता था। पुलिस ने बताया कि कृष्ण कुमार को उसके पड़ोसियों ने 30 जुलाई की सुबह सात बजे फांसी के फंदे पर लटके हुए देखा था। दरअसल, उसकी खिड़की खुली थी। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने फंदे पर लाश देखकर यह बात लोगों को बताई थी। उसके चाचा रामपाल वैश्य को सूचना दी गई। वह मौके पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। शाहजहांनाबाद पुलिस मर्ग 40/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ताला तोड़कर माल बटोर ले गए चोर
Don`t copy text!