Bhopal News: खुदकुशी के मामले दो व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज 

Share

Bhopal News: रेलवे पटरी पर पुलिस को मिली थी लाश, सुसाइड नोट से उजागर हुआ था कारण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। खुदकुशी के एक मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इस घटना की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग थाना पुलिस कर रही थी। पुलिस को तफ्तीश के दौरान सुसाइड नोट मिला था। जिसके आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया है। आत्महत्या की वजह लेन—देन थी। जिसको लेकर आरोपी उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

पुलिस तक ऐसे पहुंचा था मामला

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार समाधान शिंदे (Samadhan Shinde) पिता कृष्णनाथ शिंदे उम्र 40 साल की ट्रेन से कटकर मौत हुई थी। यह घटना 23 अप्रैल को हुई थी। पुलिस को शव रेलवे ट्रैक (Railway Track) पर मिला था। जिसकी जानकारी पुलिस को नवीन श्रीवास्तव (Navin Shrivastav) ने दी थी। उसके पास से मिले दस्तावेज के जरिए उसकी पहचान हुई। उसी दस्तावेज में पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें उसने बताया था कि उसे महेश और रमेश चौहान मिलकर परेशान कर रहे थे। आरोपियों को उससे पैसा लेना था। जिसके लिए वह उसे आकर अक्सर प्रताड़ित करते थे। इन्हीं बातों से तंग आकर उसने आत्महत्या करने का फैसला लिया था। समाधान शिंदे के मौत के मामले की जांच एसआई जेपी सिंह (SI JP Singh) कर रहे हैं। उन्होंने जांच के बाद पर्याप्त सबूत मिलने पर प्रकरण 342/24 दर्ज कर लिया। इससे पहले ऐशबाग पुलिस मर्ग 21/24 दर्ज करके मामले की जांच कर रही थी।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : लोअर में छिपा रखी थी पिस्टल
Don`t copy text!