Bhopal News: बड़े तालाब में मिली युवक—युवती की लाश 

Share

Bhopal News: सीएम हाउस के नजदीक नगर निगम पंप हाउस के पास लावारिस मिली थी एक्टिवा, आत्महत्या की वजहों पर बहुत कुछ सामने आना बाकी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। युवक—युवती की बड़े तालाब के भीतर लाश मिली है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के श्यामला हिल्स थाना पुलिस कर रही है। अभी तक मौत की ठोस वजह पुलिस की तरफ से स्पष्ट नहीं की जा सकी है। फिलहाल शव की पहचान हो गई है। उन्हें पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल में भेज दिया गया है।

महिला के पति की हो चुकी है हत्या

पुलिस सूत्रों के अनुसार नगर निगम पंप हाउस (Nagar Nigam Pump House) के पास पुलिस को युवक—युवती की लाश मिली थी। नजदीक ही एक एक्टिवा लावारिस हालत में मिली थी। उसके आधार पर पुलिस ने पड़ताल की तो वह युवती की पाई गई। जिसकी पहचान प्रिया साहू (Priya Sahu) पति दशरथ साहू उम्र 32 साल के रुप में हुई। वह बागसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित बागमुगालिया के गायत्री विहार (Gaytri Vihar) फेज—3 में रहती थी। शव की पहचान उसकी मां पार्वती ने की। पार्वती ने बताया कि दूसरा शव उसके बेटे दशरथ साहू (Dashrath Sahu) के दोस्त का है। उसका नाम उसने दुर्गेश सोनी (Durgesh Soni) पिता प्रेमलाल सोनी उम्र 32 साल बताया। वह सतना (Satna) जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टिटोरिया टोला का रहने वाला है। वह पहले सागर जिले में एक ज्वैलरी शॉप में नौकरी करता था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि प्रिया साहू और दुर्गेश सोनी लिव इन में रहते थे। महिला सिलाई का काम करती है। प्रिया साहू के पति की सागर (Sagar) जिले में ही 23 जनवरी को हत्या हो गई थी। पुलिस इस मामले की भी जानकारी जुटा रही है। उसकी मौत किन परिस्थितियों में अभी यह पता लगाया जा रहा है। श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) पुलिस मर्ग 20—21/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं। यह जांच एएसआई जगदीश परमार (ASI Jagdish Parmar) को सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि अभी हमारे पास सुसाइड नोट नहीं हैं। उसकी तस्दीक के लिए घर की छानबीन की जाना बाकी है। इसके अलावा दुर्गेश सोनी के निवास से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए उसके परिजनों के बयान दर्ज किया जाना बाकी है। फिलहाल शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादीशुदा महिला ने पत्र पढ़ा तो हो गई शर्म से पानी—पानी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!