Bhopal News: शादी के एक साल बाद दहेज प्रताड़ना से तंग महिला पहुंची थाने 

Share

Bhopal News: पुलिस ने आरोपी पति, सास—ससुर के अलावा ननद को बनाया आरोपी, मायके पक्ष के लोग पहुंचे थाने

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादी के महज एक साल बाद विवाहिता को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। आरोपी ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इसमें आरोपी पति के अलावा सास—ससुर और ननद है।

भोपाल में ही ससुराल

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 22 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। वह रातीबड थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता की निशातपुरा में रहने वाले आरोपी पति से शादी हुई थी। यह शादी हिंदू रीति—रिवाज से 22 जून, 2023 को हुई थी। शादी के बाद से पति के अलावा ससुर, सास और ननद ताने मारते थे। मायके पक्ष ने बेटी का घर बचाने के तमाम प्रयास किए। जब आरोपी परिवार नहीं माना तो पीड़िता माता—पिता के साथ पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 268/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पीएम सिक्योरिटी के लिए होटल हो रहे थे चैक, तभी सामने आई यह घटना
Don`t copy text!