Bhopal News: पति से परेशान पत्नी पहुंची थाने

Share

Bhopal News: मायके से एक लाख रुपए लेकर आने के लिए एक साल से कर रहा था तंग, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार एक महिला ने पुलिस से मदद मांगी है। उसकी जैन समाज में शादी हुई है। पति एक साल से उसे मायके में जाकर एक लाख रुपए का इंतजाम करने का दबाव बना रहा था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने पति के खिलाफ मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस तक ऐसे पहुंचा मामला

स्टेशन बजरिया (Station Bajariya) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 26 वर्षीय महिला ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। वह स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की आरोपी पति के साथ 2017 में शादी हुई थी। शादी के बाद उसका जीवन सबकुछ सामान्य चल रहा था। लेकिन, पिछले एक साल से पति परेशान कर रहा है। वह उसको मायके से एक लाख रूपए लेकर आने के लिए तंग करता है। उसे मायके पक्ष ने भी समझाया था। जब वह नहीं माना तो उसने थाने में जाकर मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 170/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सागर पब्लिक स्कूल के छात्र ने फांसी लगाई
Don`t copy text!