Bhopal News: चाची को आंख के पास डंडा मारकर भतीजे ने किया लहुलूहान

Share

Bhopal News: पालतू कुत्ते को पत्थर मारने पर किया था उससे विरोध, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
शाहजहांनाबाद थाना, जिला भोपाल फाइल फोटो

भोपाल। महिला को डंडा मारकर दाहिने के आंख के नजदीक सिर पर वार कर दिया। हमले में वह बुरी तरह से लहुलूहान हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। पीड़ित महिला आउटसोर्स में भोपाल नगर निगम में जॉब करती है। वह सफाई कर्मचारी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हमला करने वाले उसके ही भतीजे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ऐसे हुई थी घटना

पुलिस के अनूसार पीड़ित महिला की उम्र 45 साल है। वह संजय नगर (Sanjay Nagar) बस्ती में रहती है। घटना 17 जुलाई की रात लगभग 11 बजे हुई थी। पीड़िता का बेटा पालतू कुत्ते को घुमाने निकला था। जिसे आरोपी भतीजे ने पत्थर मारकर हमला कर दिया। ऐसा करने पर उसने विरोध किया तो आरोपी भतीजे ने पहले चाची को डंडा मार दिया। उसकी चीख सुनकर पति बचाने आया तो आरोपी ने उसे भी पीट दिया। पुलिस ने जख्मी म​हिला का इलाज कराया फिर उसकी शिकायत पर भतीजे के खिलाफ मारपीट का प्रकरण 421/24 दर्ज कर लिया है। पीड़िता भोपाल नगर निगम (Bhopal Nagar Nigam) में जॉब करती है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Stolen News: मोपेड के पैरदान से बैग गायब
Don`t copy text!