Bhopal News: रेस्टोरेंट की वैटर के साथ बलात्कार 

Share

Bhopal News: शादी करने का झांसा देकर होटल का अकाउंटेंट कर रहा था शारीरिक शोषण, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। रेस्टोरेंट में काम करने वाली महिला वैटर के साथ ज्यादती की गई है। इस मामले का आरोपी रेस्टोरेंट का अकाउंटेंट ही है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीड़िता का दावा है कि आरोपी डेढ़ साल से उसके साथ ज्यादती कर रहा था।

पुलिस के पास ऐसे पहुंचा मामला

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 22 साल है। वह मूलत: डिंडोरी जिले में रहती है। फिलहाल अशोका गार्डन स्थित परिहार चौराहा के नजदीक ही किराए से रहती है। वह एक रेस्टोरेंट में वैटर का काम करती है। पीड़िता ने बताया कि डेढ़ साल पहले आरोपी से रेस्टोरेंट में दोस्ती हो गई थी। वह उसी रेस्टोरेंट (Restaurant) में अकाउंटेंट का काम करता था। इस कारण दोनों के बीच बातचीत भी होती थी। इसके बाद वह उसके घर भी आने—जाने लगा। इसी दौरान उसने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरु कर दिए। ऐसा करते हुए वह लगातार उसके साथ संबंध बनाता रहा। इसी बीच पीड़िता को पता चला कि रेस्टोरेंट के अकाउंटेंट की दूसरी जगह शादी की बात चल रही है। जिस कारण दोनों के बीच जमकर विवाद भी हुआ। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 311/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News; किर्लोस्कर कंपनी के राजधानी में बेचे जा रहे नकली उत्पाद
Don`t copy text!