Bhopal News: धक्का लगा तो छुरी मारी 

Share

Bhopal News: चाय पीने के बहाने बुलाया फिर साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। धक्का लगने के बाद हुए विवाद में चाकू से वार किया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। आरोपी ने हमला करने से पहले चाय पीने के बहाने पीड़ित को घर से बुलाया था। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह है हमलावरों के नाम

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार हमले में बुरी तरह से जख्मी अमान अहमद (Aman Ahemad) पिता अनीस अहमद खान उम्र 21 साल ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (Housing Board Colony) में रहता है। वह जैन ग्लोबल प्रिंटिंग प्रेस में जॉब करता है। पुलिस ने बताया कि अमान अहमद का आरोपी समद खान (Samad Khan) से 17 जुलाई को विवाद हो गया था। दरअसल, समद खान को पीड़ित से धक्का लग गया था। उस वक्त मामला शांत हो गया। लेकिन, समद खान ने कुछ देर बाद अमान अहमद को फोन करके बुलाया। उसने कहा कि वह लालघाटी आ जाए साथ में बैठकर चाय पीयेंगे। अमान अहमद 17—18 जुलाई की दरमियानी रात 12 बजे वहां चला गया। वहां समद खान अपने अन्य साथियों के साथ मौजूद था। वह धक्का लगने के बाद हुए विवाद को लेकर गाली—गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो पहले उसको हाथ मुक्कों से पीटा गया। फिर चाकू निकालकर अमान अहमद के हाथ पैर में वार कर दिया गया। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल हेमंत (HC Hemant) कर रहे हैं। पुलिस ने 442/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जिम से निकलकर चाय की दुकान पर पहुंचे युवक की मौत 
Don`t copy text!