Bhopal News: किराना दुकान संचालक के साथ मारपीट 

Share

Bhopal News: रंगदारी दिखा रहे बदमाश के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। किराना दुकान संचालक के साथ एक बदमाश ने मारपीट कर दी है। यह विवाद भोपाल (Bhopal News) शहर के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र का है। आरोपी रंगदारी दिखाकर एक हजार रूपए की मांग कर रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह बोलकर दिखा रहा था रंगदारी

टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत प्रमोद कुमार जैन (Pramod Kumar Jain) ने दर्ज कराई है। वह टीला जमालपुरा स्थित नई बस्ती में रहता है। प्रमोद कुमार जैन की किराने की दुकान है। प्रमोद कुमार जैन 15 जुलाई की रात दस बजे दुकान पर थे। तभी आरोपी तर्फराज आया और एक हजार रूपए मांगने लगा। पैसे देने से मना किया तो गाली—गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगा। आरोपी तर्फराज पर पूर्व से छह अपराध थानों में दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 206/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ताला तोड़कर माल बटोर ले गए चोर 
Don`t copy text!