Bhopal News: ठेकेदार को तीन व्यक्तियों ने पीटा 

Share

Bhopal News: लेन—देन को लेकर चल रहा था विवाद पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। ठेकेदार को तीन व्यक्तियों ने पीट दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र में हुई है। पीड़ित के साथ आरोपियों के बीच लेन—देन को लेकर विवाद चल रहा था।

यह बोलकर आरोपियों ने पीटा

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 15 जुलाई की दोपहर लगभग ढ़ाई बजे हुई थी। थाने में शिकायत कल्लू उर्फ रामगोपाल विश्वकर्मा (Kallu@Ramgopal Vishwakarma) पिता बलराम विश्वकर्मा उम्र 39 साल ने दर्ज कराई है। वह नया बसेरा में स्थित राजीव नगर (Rajeev Nagar) में रहता है। कल्लू उर्फ रामगोपाल विश्वकर्मा ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। उसका सलीम, बंटी और आकाश से पुराने पैसों को लेकर विवाद चल रहा है। जब वह नेहरु नगर चौराहे पर पहुंचा तो आरोपी सलीम ने उसी बात को लेकर गाली—गलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर वह और उसके साथियों ने पीटकर उसे धमकाया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में प्रकरण 307/24 दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सांची पार्लर गुमठी का ताला तोड़कर चोरी 
Don`t copy text!