Bhopal News: एक्स ब्यॉय फ्रेंड के बेटे ने सोशल मीडिया में कराई किरकिरी

Share

Bhopal News: रेलवे विभाग में तैनात महिला अफसर ने पुलिस से मांगी मदद, बायपास सर्जरी के चलते अस्पताल में भर्ती, बेटे की करतूत जानकार हुआ परेशान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। भारतीय रेलवे में तैनात एक महिला अधिकारी को सोशल मीडिया में बदनाम कर दिया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित ईटखेड़ी थाना क्षेत्र की है। इस मामले का आरोपी परेशान चल रही महिला अधिकारी के एक्स ब्यॉय फ्रेंड का बेटा है। इस प्रकरण की शुरुआती जांच सायबर सेल ने की थी। जिसके बाद स्थितियां साफ होने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

फेसबुक में मैसेज करके कर रहा था बदनाम

ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 48 साल है। उसका पूर्व में लिव इन पार्टनर रहा है। वह फिलहाल अशोक नगर (Ashok Nagar) जिले में रहता है। उसे कुछ दिन से फेसबुक पर आपत्तिजनक संदेश मिल रहे थे। इसके अलावा तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। यह सबकुछ उसके एक्स ब्यॉय फ्रेंड के फेसबुक अकाउंट से किया जा रहा था। वह मोबाइल भी पीड़िता ने ही लेकर ब्यॉय फ्रेंड को गिफ्ट में दिया था। पीड़िता ने पता लगाया तो उसे मालूम हुआ कि वह तो बायपास सर्जरी होने के चलते अस्पताल में भर्ती है। इस कारण पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से इस विषय में मदद मांगी। यह घटनाक्रम 05 फरवरी, 2024 से लगातार जारी था। सायबर क्राइम ने तहकीकात की तो पता चला कि यह करने वाला आरोपी दीपांशु शर्मा (Deepanshu Sharma) है। उसके पिता के साथ पहले पीड़िता के लिव इन में रिलेशन रहे थे। लेकिन, दोनों ने अपनी सहमति देकर अलग—अलग रहने लगे थे। आरोपी दीपांशु शर्मा पीड़िता को उसकी जरुरतें पूरी करने की धमकी भी दे रहा था। ऐसा नहीं करने पर वह उसको बदनाम करना चाह रहा था। पीड़िता लांबाखेड़ा की एक कॉलोनी में रहती है। पुलिस ने जांच के बाद 15 जुलाई की रात लगभग सवा आठ बजे आईपीसी की पुरानी धाराओं में प्रकरण 268/24 दर्ज कर लिया है। इस मामले का आरोपी अशोक नगर जिले में रहता है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Fake Caste Certificate: एएसआई के बेटे ने दर्ज कराया मामला
Don`t copy text!