Bhopal News: विवाहित महिला के साथ छेड़छाड़

Share

Bhopal News: अश्लील शब्द बोलकर मनचले ने किया तंग तो पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। विवाहित महिला के साथ छेड़छाड़ की एक वारदात हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। आरोपी हॉस्टल में रहने वाला युवक है। वह पीड़िता को लंबे समय से बुरी नीयत से देखता था। जब वह पति के साथ बाहर घूम रही थी। तब आरोपी ने आकर उससे अश्लील शब्द बोले और गंदी हरकत करने लगा।

पुलिस तक ऐसे पहुंचा मामला

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 36 साल है। उसने पुलिस थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह कोलार रोड थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता के घर के पास ही हॉस्टल है। जिसमें आरोपी जिम्मी और उसका एक अन्य साथी वहां रहता है। आरोपी कई दिनों से पीड़िता पर बुरी नजर रखे हुए था। पीड़िता जब 6 जुलाई की रात दस बजे पति के साथ डॉग को घुमा रही थी, तब आरोपी अपने एक साथी के साथ वहां आया। उसको अश्लील शब्द बोलने लगा। जिसका उसने विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में आरोपी के खिलाफ प्रकरण 585/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एफआईआर में हुई देरी की कोई ठोस वजह नहीं बताई है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क हादसे में जख्मी युवक की मौत
Don`t copy text!