Bhopal News: पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया 

Share

Bhopal News: एक साल पहले की थी लव मैरिज, घटना में पति भी झुलसा, महिला को नाजुक हालत में हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bhopal News
ऐशबाग थाना, भोपाल शहर— फाइल फोटो

भोपाल। पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जला दिया। आरोपी ने एक साल पहले ही लव मैरिज की थी। यह सनसनीखेज घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र में हुई है। वारदात में आरोपी पति भी आग से झुलस गया है। मृत्यु पूर्व कथन में महिला ने कहा है कि वह पति दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करता था।पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यहां जॉब करती थी पीड़िता

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले की जांच एसआई गया प्रसाद सिंह (SI Gaya Prasad Singh) कर रहे हैं। आग से बुरी तरह दुर्गा सेन (Durga Sen) पति प्रीतम मीना उम्र 31 साल झुलसी है। उसको पति ने पेट्रोल डालकर आग से जलाने का प्रयास किया था। इस घटना में प्रीतम मीना (Preetam Meena) भी झुलसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की पति से एक साल पहले लव मैरिज हुई थी। दुर्गा सेन मूलत: सागर जिले की रहने वाली है। फिलहाल ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित बाग दिलकुशा में किराए से रहती है। वह एमपी नगर में एक शोरुम में सेल्समेन की जॉब भी करती है। पीड़िता को घटना के बाद इलाज के लिए जेपी अस्पताल (JP Hospital) ले जाया गया था। उसकी हालात नाजुक देखकर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) रैफर कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी पति शक करता था। जिसको लेकर घर में कलह होती थी। पुलिस ने पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता में प्रकरण 332/24 दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बेटी से मिलने आया लड़का तो मां ने भागते देख लिया
Don`t copy text!