Bhopal News: कमला नेहरू अस्पताल के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: पड़ोसी ने पुलिस को दी थी खबर, नशे के बुरी लत के कारण मौत होने की अटकलें पुलिस ने लगाई

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। कमला नेहरू अस्पताल के एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि मृतक दरवाजे पर मृत पड़ा था। जिसको उसके पड़ोसियों ने देखा था। वह शराब पीने का आदी था। इसके अलावा उसे बीमारी भी थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

पीएम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार नारायण प्रसाद केहर (Narayan Prasad Kehar) पिता मांगीलाल केहर उम्र 57 साल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह मूलत: हरदा (Harda) जिले में रहता था। वह गौतम नगर स्थित डीआईजी बंगला के पास रहता था। वह कमला नेहरू अस्पताल (Kamla Nehru Hospital) में जॉब करता था। पुलिस ने बताया कि 11 जुलाई की रात नौ बजे नारायण प्रसाद केहर दरवाजे पर बेसुध मिला। उसे पड़ोसी संजय सिंह ने चैक किया तो वह मृत मिला। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को जांच में पता चला है कि वह बीपी का रोग था। इसके अलावा वह शराब पीने का आदी भी था। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। इस मामले की जांच एसआई हेमंत पाटिल (SI Hemant Patil) कर रहे है। गौतम नगर पुलिस मर्ग 18/24 में कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Third Gender: Video में ​देखिए राजधानी में किन्नरों का कोहराम
Don`t copy text!