Bhopal News: रूद्र होटल में युवती के साथ छेड़छाड़

Share

Bhopal News: प्रतियोगी परीक्षा देने आई थी राजधानी, वारदात करने वाला मंगेतर, जिसने छेड़छाड़ का विरोध करने पर रिश्ता तोड़ा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रूद्र होटल में एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। घटना पुरानी है जिसके संबंध में पुलिस का कहना है कि उन्हें जीरो पर डायरी मिली है। इस मामले का आरोपी होने वाला मंगेतर है। जिसके बयान दर्ज होना अभी बाकी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने रिश्ता तोड़ दिया था। पुलिस प्रकरण से जुड़ी कहानी की सच्चाई का पता लगा रही है।

इस दिन हुई थी वारदात

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 22 वर्षीय युवती ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। वह ब्यावरा थाना क्षेत्र में रहती है। वह पढ़ाई करती है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की आरोपी वरूण जाटव (Varun Jatav) से मंगनी तय हुई थी। दोनों के बीच शादी होने वाली थी। इसी बीच पीड़िता पेपर देने 25 मई को भोपाल आई थी। उसे आरोपी निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित रूद्र होटल (Rudra Hotel) में लेकर पहुंचा। यहां उसके साथ वह गलत हरकत करना चाहता था। जिसका पीड़िता ने विरोध किया तो वह रिश्ता तोड़ने की धमकी देने लगा। उसने परिजनों से बोलकर पीड़िता के साथ शादी करने से इंकार भी कर दिया। इसकेे बाद पीड़िता ने ब्यावरा थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जांच में पाया गया कि वारदात निशातपुरा थाना क्षेत्र में हुई है। इसलिए ब्यावरा से केस डायरी यहां थाने भेजी गई। इस मामले की जांच एएसआई प्रेम नारायण (ASI Prem Narayan) कर रहे हैं। पुलिस ने प्रकरण 644/24 दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: राजधानी के देहात क्षेत्र में दो गुट आमने—सामने
Don`t copy text!