Bhopal News: पीडब्ल्यूडी कर्मचारी के साथ मारपीट

Share

Bhopal News: रंगदारी दिखाकर हमलावर अपने पास बुला रहा था, इंकार किया तो हुई हाथापाई, मुकदमा दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पीडब्ल्यूडी कर्मचारी के साथ मारपीट की वारदात हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। विवाद चाय की दुकान पर हुआ था। वहां खड़ा आरोपी हमले में जख्मी व्यक्ति को इशारा करके बुला रहा था। उसने आने से इंकार किया तो उसने पीट दिया।

ऐसे हुआ था घटनाक्रम

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले की जांच एएसआई मान सिंह (ASI Maan Singh) कर रहे है। जख्मी सतीश पासी (Satish Pasi) पिता रामबहादुर पासी उम्र 35 साल है। उसने पुलिस थाने में मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। वह गोपाल नगर (Gopal Nagar) में रहता है। वह पीडब्ल्यूडी (PWD) में जॉब करता है। पुलिस ने बताया कि सतीश पासी दोस्त के साथ 30 जून और 1 जुलाई की दरमियानी रात एक बजे सोनागिरी (Sonagiri) पहुंचा था। यहां लगने वाली चाय की दुकान पर वह सिगरेट लेने चला गया। तभी आरोपी पृथ्वी और उसके साथी मिले। पृथ्वी उसको इधर आ बोलकर बुला रहा था। वह नहीं गया तो आरोपी ने उसके साथ गाली—गलौज शुरु कर दी। ऐसा करने से मना किया तो वह हाथ—मुक्कों से मारपीट पर उतर आया। पुलिस ने 530/24 मे कायम कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: पति की प्रताड़ना से तंग महिला थाने पहुंची
Don`t copy text!