Bhopal News: आयशर कंपनी के वेयरहाउस में हादसा 

Share

Bhopal News: बारिश पूर्व रखरखाव के लिए चालीस फीट ऊपर हुक बांधकर काम कर रहा था कर्मचारी, बेल्ट से हुक निकला तभी जमीन पर आते वक्त सैफ्टी हेलमेट भी फिकाया, मजदूर की दर्दनाक मौत

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। आयशर कंपनी के वेयरहाउस में एक भीषण हादसा हुआ। जिसकी जानकारी पुलिस को नोबल अस्पताल से मिली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की है। यहां आयशर कंपनी का वेयरहाउस है। जिसको सुरक्षित लोहे की चादरों से किया गया है। बारिश में उसकी छत की चादर के रखरखाव के लिए मजदूर काम कर रहा था। सुरक्षा के लिए उसकी कमर मेें बेल्ट बंधा था। जिसका हुक अचानक निकल गया। वह लगभग 40 फीट ऊपर से नीचे आकर गिरा। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह पता लगा रही है पुलिस

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार मृतक हीरालाल मीना (Hiralal Meena)  पिता श्रवण मीना उम्र 43 साल की मौत हो गई है। वह मूलत: राजस्थान (Rajasthan) का रहने वाला था। फिलहाल ठेकेदारी में वह काम करता था। हीरालाल मीना कटारा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित बगरौद इंडस्ट्रीयल एरिया में आयशर फैक्ट्री (Eicher Factory) के वेयरहाउस में काम कर रहा था। वह शेड सुधारने का काम कर रहा था। घटना 4 जुलाई की दोपहर लगभग तीन बजे हुई थी। वह चालीस फीट ऊंचाई से नीचे आकर गिर गया था। हादसा बेल्ट का हुक फिसलने के कारण हुआ। उसने इंडस्ट्रीयल हेलमेट पहना हुआ था। लेकिन, गिरते वक्त वह सिर से अलग हो गया था। इस कारण उसको सिर पर गंभीर चोट आई थी। उसको इलाज के लिए मिसरोद थाना क्षेत्र नोबल अस्पताल (Nobel Hospital) ले जाया गया। वहां उसकी इलाज के दौरान 04—05 जुलाई की दरमियानी रात मौत हो गई। मामले की जांच एएसआई छत्रपाल सिंह (ASI Chhatrapal Singh) कर रहे है। कटारा हिल्स पुलिस मर्ग 16/24 दर्ज कर लिया है। हादसे की सूचना पुलिस को नोबल अस्पताल से डॉक्टर शर्मा ने दी थी।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सीमेंट कंपनी के अफसर पर घरेलू हिंसा का मुकदमा
Don`t copy text!