Bhopal Property Fraud: रिटायर आर्मी जवान के साथ जालसाजी 

Share

Bhopal Property Fraud: प्लॉट का 25 लाख रुपए में एग्रीमेंट करके दूसरे को जालसाज ने बेचा, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Bhopal Property Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सेवानिवृत्त आर्मी जवान के साथ फर्जीवाड़ा किया गया। उसने प्लॉट खरीदने का एग्रीमेंट किया था। जिससे एग्रीमेंट किया उसने रकम लेने के बावजूद दूसरे को उसे बेच दिया। यह मामला भोपाल (Bhopal Property Fraud) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने यह बताई है कहानी

गांधी नगर (Gandhi nagar) थाना पुलिस के अनुसार जालसाजी पचीस लाख रूपए की गई है। जिसकी शिकायत इंद्रजीत यादव (Indrajeet Yadav) पिता जितेंद्र यादव उम्र 32 साल ने की थी। गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना क्षेत्र स्थित नारियलखेड़ा में रहते हैं। वह आर्मी से रिटायर हुए हैं। पुलिस ने बताया कि इंद्रजीत यादव ने 2020 में गांधी नगर स्थित आइनोक्स ग्रीन कॉलोनी (Inox Green Colony ) में नीरज गिरी (Neeraj Giri) से पच्‍चीस लाख रूपए में तीन प्लांट लेने का एग्रीमेंट किया था। लेकिन, रकम लेने के बावजूद उसे प्लॉट नहीं दिया गया। इसी दौरान इंद्रजीत यादव को पता चला कि उसने प्लॉट दूसरे को बेच दिए। इसके बाद आरोपी ने कहा कि वह उसके बदले में दो अन्य प्लॉट देने का वादा किया। लेकिन, उसकी रजिस्ट्री भी नहीं कराई। आइनोक्स ग्रीन कॉलोनी में नीरज गिरी इंफ्रास्ट्रक्चर का काम करती थी। जिससे नीरज गिरी को प्लॉट मिले थे। पुलिस ने आरोपी नीरज गिरी और विजय सिंह (Vijay Singh) के खिलाफ 189/24 में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Property Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति की प्रताड़नाओं से तंग महिला पहुंची थाने 
Don`t copy text!