Bhopal News: बारिश के बाद जमीन से बाहर निकले सांप

Share

Bhopal News: अट्ठारह महीने के बच्चे को काटा, हमीदिया अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Bhopal News
खजूरी सड़क थाना— फाइल फोटो

भोपाल। प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिस कारण बिलों में रहने वाले जीव पानी भरने के कारण बाहर निकलने लगे हैं। ऐसे में जागरुकता ही जीवन बचा सकती है। ताजा घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की है। यहां अट्ठारह माह के बालक को सांप ने काट लिया था। उसको काफी दूर का सफर करने के बाद अस्पताल ले जाया गया। जबकि घर के नजदीक दूसरे भी अस्पताल थे। बच्चे को इलाज मिलता उससे पहले उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

बच्चे की चीख सुनकर भागे माता—पिता

खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 28 जून की सुबह लगभग आठ बजे हुई थी। वारदात उमा धाम कॉलोनी (Usha Dhaam Colony) में हुई। यहां विद्या सागर यादव (Vidya Sagar Yadav) का परिवार किराए से रहता है। वे मूलत: उत्तर प्रदेश के फैजाबाद (Faizabad) जिले के रहने वाले हैं। वे एक ट्रांसपोर्टर के लिए ड्रायवरी का काम करते हैं। उसके लिए वे भोपाल शहर के खजूरी सड़क में आए थे। उनके तीन बच्चे हैं जिसमें 18 महीने का आर्याश यादव (Aryash Yadav) था। पति—पत्नी घर के बाहर थे तभी आर्यांश यादव ने जोर से चीखा। वह सुनकर भीतर पहुंचे तो बच्चे के हाथ से खून निकल रहा था। ऐसा लगा जैसे किसी जहरीले ​कीड़े ने काटा हो। उसे तुरंत लेकर वे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) पहुंचे। यहां उसे इलाज मिलता उससे पहले डॉक्टर गुप्ता ने उसको मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दे दी। खजूरी सड़क पुलिस मर्ग 33/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। केस डायरी एसआई करण सिंह (SI Karan Singh) को सौंपी गई है। प्राथमिक जांच में सर्पदंश से बच्चे की मौत होने की जानकारी सामने आई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आटो डीलर ने किया विधवा महिला से बलात्कार
Don`t copy text!