Bhopal Cheating News: फर्जी तरीके से खाता खोलकर छह लाख रुपए डाले गए

Share

Bhopal Cheating News: भोपाल कोर्ट के आदेश पर पुलिस को दर्ज करना पड़ा मुकदमा, मामले की पीड़िता के खिलाफ यूपी के बलिया जिले में भी दर्ज है जालसाजी का मुकदमा, नौ साल पहले किराए से रहने वाली महिला के झांसे में आकर फंस गई थी पीड़िता

भोपाल। फर्जी तरीके से खाता खोलकर उसमें रकम डालकर उसका दुरुपयोग किया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal Cheating News: ) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने यह मुकदमा भोपाल कोर्ट (Bhopal Court News) के आदेश पर दर्ज किया है। बेहद पेचिदगी भरे इस मामले में पुलिस को कई कलई खोलना है। यह जालसाजी का मुकदमा मध्यप्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश (UP Crime News) राज्य में भी फैला हुआ है। भोपाल शहर में मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बलिया (Baliya Crime News) जिले में जालसाजी का प्रकरण दर्ज है। यह मामला नौ साल पुराना है। जिसमें पुलिस को कई बातों की तफ्तीश करना बाकी है।

यहां से शुरु हुआ था घटनाक्रम

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 24—25 जून की दरमियानी रात लगभग बारह बजे 506/24 धारा 406/420 (गबन और जालसाजी) का प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना सतनामी नगर (Satnami Nagar) बस्ती की है। यहां आशा जगताप पत्नी भास्कर जगताप उम्र 49 साल का परिवार रहता है। उसके मकान में 2014 में किराए से किरण खगार (Kiran Khagar) रहने आई थी। उसने झांसा दिया था कि वह समूह लोन के जरिए उसको और अन्य महिलाओं को पैसा दिला देगी। इसके लिए उसने आशा जगताप (Asha Jagtap) से उससे दस्तावेज मांगे थे। पीड़िता ने अपने अलावा मोहल्ले में ही रहने वाली कई अन्य महिलाओं के भी दस्तावेज उसे सौंप दिए। आशा जगताप के नाम पर सोनागिरी स्थित भारतीय स्टेट बैंक में खाता (SBI Fake Account) खोला गया। हालांकि इस खाता खुलने की जानकारी से वह बेखबर थी। उस खाते में छह लाख रुपए भी आए। जिसके बाद 3 जुलाई, 2014 से लेकर 15 अक्टूबर, 2015 तक पैसा निकालने का काम किया गया। फिर यह अकाउंट डोरमेट (Doormate Account News) हो गया। आशा जगताप को उसके साथ हुए फर्जीवाड़े का पता तब चला जब उसके पास उत्तर प्रदेश (UP Crime News) के बलिया जिले में स्थित नदरा थाना पुलिस ने संपर्क किया। पुलिस ने उसके खिलाफ जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहां दर्ज मुकदमे में वह अकेली महिला नहीं थी। उसके अलावा डेढ़ दर्जन अन्य महिलाएं भी किरण खगार के चलते उसके जालसाजी के जाल में फंस गई थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने भी किया था कॉल

Bhopal Cheating News
भारतीय स्टेट बैंक इंडिया—फाइल फोटो

पीड़िता आशा जगताप ने पुलिस को बताया है कि आरोपी किरण खगार का यह असली नाम नहीं है। वह पूजा तोमर (Puja Tomar) के नाम से पहचानी जाती है। आरोपी ने किस व्यक्ति से कब और कहां पैसा लिया यह आशा जगताप नहीं जानती। उसे इस मुकदमे में फंसाया गया है। पुलिस आरोपी की मोबाइल कॉल डिटेल निकालने के अलावा बैंक की जानकारी लेने की तैयारी में हैं। इसके लिए पुलिस विभाग की तरफ से जल्द पत्राचार किया जाएगा। वहीं उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित नगरा थाने में 11 अक्टूबर, 2018 को दर्ज प्रकरण के शिकायत कर्ता से भी संपर्क करके वास्तविकता का पता लगाया जाएगा। इधर, पुलिस सूत्रों ने बताया कि किरण खगार अशोका गार्डन थाने के एक पुलिसकर्मी का नाम लेकर पीड़िता को भी ब्लैकमेल कर रही थी। उस वक्त जिस नंबर से कॉल आया था वह भी जुटाकर उसका पता लगाया जाएगा। बहरहाल कई जगह फर्जीवाड़े में फैले सबूतों को जुटाने का काम जल्द कर पाना पुलिस के लिए इतना आसान नहीं हैं। मामले की जांच एसआई गोकूल प्रसाद (SI Gokul Prasad) कर रहे हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cheating News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भेल कर्मी के सूने मकान का ताला तोड़ा
Don`t copy text!