Bhopal News: टाटा कंपनी का सिविल इंजीनियर आईसीयू में भर्ती 

Share

Bhopal News: जहाज रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी के दौरान परोसी गई शराब के नशे में मचा था बवाल, जहांनुमा होटल के कर्मचारी को भी पीटा गया, पुलिस ने दर्ज किया मारपीट का काउंटर मामला

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। टाटा कंपनी में तैनात सिविल इंजीनियर को जमकर कूट दिया गया। उसको शरीर में कई जगह चोटें आई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। जख्मी इंजीनियर अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाने गया था। यह आयोजन जहाज रेस्टोरेंट में रखा गया था। इधर, जख्मी का दावा है कि वह और उसके दोस्त होटल के खराब खाने और इंतजाम के चलते वहां से चले गए थे। जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से जहांनुमा पैलेस होटल के कर्मचारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष का दावा है कि टाटा कंपनी में तैनात इंजीनियर समेत अन्य व्यक्ति वहां शराब के नशे में उत्पात मचा रहे थे।

इंजीनियर के साथी वाहन टूटने के डर से मौके से भागे

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार पहले पक्ष की तरफ से कुमार विशाल (Kumar Vishal) पिता विजय कुमार सिंह उम्र 27 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह फिलहाल कमला नगर स्थित पुलिस लाइन (Police Line) के नजदीक किराए से रहता है। कुमार विशाल टाटा कंपनी (TATA Company) में इंजीनियर है। वह मूलत: बिहार के औरंगाबाद जिले का रहने वाला है। उसने जहाज रेस्टोरेंट (Jahaz Restaurant) में काम करने वाले विजय नेपाली (Vijay Nepali) , लल्ला, मुकेश नेपाली (Mukesh Nepali) , राजा नेपाली (Raja Nepali) और माखन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। कुमार विशाल को अरेरा कॉलोनी स्थित नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बयानों के आधार पर 237/24 धारा 294/323/34 (गाली—गलौज, मारपीट और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज किया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि  मारपीट की वारदात 20 जून की रात लगभग साढ़े नौ बजे हुई थी। वह होटल में अपने दोस्त अभनीश का जन्मदिन पार्टी मनाने गया था। शराब पार्टी के बीच होटल के इंतजाम और खाना अच्छा नहीं लगा तो वह बिल चुकाकर नीचे उतर आए। इस दौरान होटल के वैटरों के साथ उसकी और दोस्तों की नोक—झोक हुई थी। उस वक्त पार्टी में आशु, पवन और आशु के साथ आया उसका एक अन्य दोस्त भी था। तभी वहां पर होटल के वैटरों के अलावा दो अन्य लड़के भी आए। वे दो लड़के उनकी बाजू वाली टेबल पर ही बैठे हुए थे। सभी ने डंडा उठाकर उसे पीटना शुरु कर दिया। यह देखकर आशु अपनी स्कॉर्पियों लेकर वहां से भाग गया। उसके बाकी साथी भी चले गए। वह आरोपियों के बीच में फंस गया और उसे बुरी तरह से पीटा गया। जान बचाकर वह तो भागा लेकिन कृष्णा कुमार (Krishna Kumar) को होटल के वैटरों ने दबोच लिया था।

भोजपुरी संगीत में मचा रहे थे उत्पात

इधर, दूसरे पक्ष की तरफ से आकाश राव (Akash rao) पिता स्वर्गीय योगेंद्र प्रताप राव उम्र 27 साल ने मुकदमा दर्ज कराया। वह हनुमानगंज स्थित पुट्ठा मिल के पास रहता है। आकाश राव श्यामला हिल्स स्थित जहांनुमा पैलेस होटल (Jahanuma Palace Hotel) में जॉब करता है। उसकी होटल में छुट्टी थी। इसलिए वह अपने दोस्तों सोनू राजपूत (Sonu Rajput) , ओमकार त्रिपाठी (Omkar Tripathi) , निकिता और आरती के साथ जहाज रेस्टोरेंट में गया था। होटल के वैटर हेमंत यादव (Hemant Yadav) ने उनकी टैबल पर बीयर की दो बोतल रख दी थी। वहां बाजू वाले टैबल पर बर्थडे पार्टी चल रही थी। चार—पांच लोग शराब पीकर बर्थडे केक काटते हुए काफी गदर मचा रहे थे। उनकी डिमांड पर भोजपुरी गाना भी बजाया जा रहा था। उसमें एक का नाम आशु और दूसरा अवनीश था। वैटर जब उनकी टेबल पर आ रहा था तब वह उसके साथ गाली—गलौज करते हुए अभद्रता कर रहे थे। वैटर को उनकी टेबिल पर जाने के लिए बोला। वहां हंगामा देखकर आकाश राव और उसके साथी नीचे उतर आए। क्योंकि उनके साथ दो लड़कियां भी थी। रात लगभग सवा बारह बजे वे भी उतर आए और गाली—गलौज करने लगे। पीड़ित की मोपेड की स्कूटी की चाबी निकाल ली। उसको रोक लिया और स्कॉर्पियों के पीछे ले जाकर मारपीट की। तभी होटल में काम करने वाले वैटरों ने आकर बीच—बचाव भी किया। माखन सिंह को बचाने के दौरान सिर पर गंभीर चोट लगी है। कुछ देर बाद महिंद्रा की थार जिसका नंबर जेएच—03—एपी—0051 वहां आई। उसमें भी कुछ लड़के थे। उन्होंने भी उतरकर उससे मारपीट शुरु कर दी। पुलिस मौके पर आई तो वह सभी आरोपी भाग गए। हालांकि होटल के कर्मचारियों ने कृष्ण कुमार नाम के एक लड़के को दबोच लिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: एलआईसी एजेंट का नोटों से भरा बैग लेकर भागे बाइक सवार
Don`t copy text!