Bhopal News: रंगदारी और तोड़फोड़ करने वाले आधा दर्जन बदमाश धराए

Share

Bhopal News: दो थानों का निगरानी बदमाश तीसरे थाना क्षेत्र में मचाने पहुंचा था आतंक, हत्या के प्रयास के एक प्रकरण का फरार आरोपी भी गिरफ्तार

Bhopal Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रंगदारी दिखा रहे आधा दर्जन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा थाना पुलिस ने की है। इसमें एक बदमाश दो थानों में निगरानी था। जबकि वह तीसरे थाने में जाकर अपना टेरर फैला रहा था। जबकि एक अन्य बदमाश हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा था।

इस कारण थाना क्षेत्र में दिखा रहा था रंगदारी

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बदमाशों के खिलाफ 16 जून को दीपक जाट (Deepak Jaat) पिता स्वय प्यारेलाल ने मुकदमा दर्ज कराया था। वह ईश्वर नगर (Ishwar Nagar) बस्ती में रहता है। उसे सूरज विश्वकर्मा उर्फ सूरज काला (Suraj Vishwakarma@Suraj Kala) ने अपने साथी मन्नू उर्फ मनीष विश्वकर्मा (Mannu@Manish Vishwakarma) तथा अन्य साथियों के साथ मिलकर उससे रंगदारी दिखाते हुए पैसा मांग रहा था। पैसे न देने पर उसकी मोटर सायकल को तलवार व डंडों से तोड़फोड़ कर दी थी। पुलिस ने 211/24 धारा 327/294/323/506/427/34 (रंगदारी दिखाना, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना, तोड़फोड़ और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज किया था। आरोपियों की लोकेशन तफ्तीश के दौरान सलैया में कलिया सोत नदी के नजदीक पाई गई। आरोपी सूरज काला थाना हबीबगंज का सूचीबद्ध बदमाश है। उसके खिलाफ 34 प्रकरण दर्ज है। जबकि आरोपी हर्ष मेहरा (Harsh Mehra) थाना कटारा हिल्स का सूचीबद्ध बदमाश है। वह हबीबगंज थाने में दर्ज 218/24 धारा 307 हत्या के प्रयास के मामले में भी फरार चल रहा था। आरोपियों की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपए के इनाम का ऐलान पहले किया गया था। आरोपी हर्ष मेहरा के खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी किया था। आरोपी सूरज काला पूर्व से बाउण्ड ओवर था। उसके विरूद्ध धारा 122 जाफौ की कार्यवाही की जा रही है।

यह है वह आरोपी जिन्होंने साथ दिया

पुलिस ने बताया कि सूरज काला उर्फ सूरज विश्वकर्मा पिता जियाराम विश्वकर्मा उम्र 29 साल अभी ई-19 दृष्टि सिटी कालोनी कोलार रोड में रहता है। हालांकि उसका मकान हबीबगंज मल्टी (Habibganj Multi) में हैं। इसी तरह हर्ष मेहरा पिता भागवत सिंह उम्र 26 साल बागसेवनिया स्थित लहारपुर में रहता है। उसके साथ वारदात में आकाश उर्फ कुलदीप गिन्नारे (Akash@Kuldeep Ginnare) पिता गुलाब चन्द्र उम्र 25 साल शामिल था। वह भी हबीबगंज स्थित गड्ढे वाली मल्टी में रहता है। इसके अलावा मनीष विश्वकर्मा उर्फ मन्नू पिता सुनील विश्वकर्मा उम्र 22 साल को भी गिरफ्तार किया। आरोपी शाहपुरा स्थित लक्ष्मण नगर (Laxman Nagar) बस्ती में रहता है। पांचवां आरोपी अविनाश सिंह (Avinash Singh) पिता विपरीत सिंह उम्र 24 साल है। वह शाहपुरा स्थित हनुमान मंदिर के पास सरस्वती नगर (Saraswati Nagar) में रहता है। इसके अलावा संजय गाडगे (Sanjay Gadge) पिता अशोक गाडगे उम्र 20 साल को भी गिरफ्तार किया है। वह शाहपुरा के भरत नगर (Bharat Nagar) में रहता है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Property Fraud: आरक्षक के पिता के साथ बीस लाख रूपए का फर्जीवाड़ा
Don`t copy text!