Bhopal Fraud News: आई फोन सस्ते दामों में बेचने वाला गिरोह पकड़ाया 

Share

Bhopal Fraud News: दो हमनाम जालसाजों के कारण मुश्किल में आई क्राइम ब्रांच, पूछताछ में कबूले इंस्टाग्राम में बनाए गए फर्जी पेज समेत अन्य कई राज

Bhopal Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। सोशल साइट इंस्टाग्राम में विज्ञापन के जरिए जालसाजी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया गया है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal Fraud News) क्राइम ब्रांच की टीम कर रही थी। आरोपियों में शामिल दो आरोपी हमनाम है। जिस कारण कई बार पुलिस को तफ्तीश में तकनीकी जानकारी निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा। यह गिरोह संगठित होकर सस्ते दाम में आई फोन बेचने का झांसा देता था। पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह सामान आरोपियों से किया गया बरामद

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार पांचों आरोपी पिछले एक साल से यह फर्जीवाड़ा कर रहे थे। इसके लिए बैंक खाते और मोबाइल नंबर उन्होंने लिए थे। अब तक की तफ्तीश में करीब वे सौ लोगों के साथ फर्जीवाड़ा कर चुके हैं। इस मामले की शिकायत एक महिला ने सायबर क्राइम (Cyber Crime) में दर्ज कराई थी। उससे अलग—अलग किस्त में करीब दो लाख रुपए ऐंठ लिए थे। इस संबंध में 86/24 धारा 420 (जालसाजी का प्रकरण) दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी आशीष यादव (Ashish Yadav) ने पीड़ित से बात करके कम कीमत पर आई फोन मोबाइल बेचने की डील की थी। इसके एवज में उसने पहले करीब छह हजार रुपए लिए। उसने फर्जी बिल पीड़िता को भेजा। इसके बाद कस्टम ड्यूटी, जीएसटी समेत अन्य टैक्स के नाम पर पीड़िता से पैसे ऐंठे गए थे। खाते में पैसा आने के बाद अभिषेक यादव और अंकित कुमार (Ankit Kumar) बाकी सदस्यों को रकम बांटते थे। गिरोह के मुख्य आरोपी आशीष यादव को दिल्ली (Delhi) से गिरफ्तार किया गया। बाकी अन्य आरोपी निवाड़ी जिले से गिरफ्तार किए गए। आरोपियों से 07 मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड, 02 बैंक पासबुक, 05 चेकबबुक, 03 मोबाइल बिल बुक एवं 10 विभिन्न बैंको केटीएम कार्ड भी बरामद हुए हैं।

यह है आरोपी जिन्हे पकड़ा गया

Bhopal Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

पुलिस ने इस मामले में आशीष यादव पिता ब्रज बिहारी यादव को गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली में रह रहा था। हालांकि वह टीकमगढ़ (Tikamgarh) जिले का रहने वाला है। उसने ग्रेजुएट के बाद जॉब की तलाश में दिल्ली गया था। वहां उसे फर्जी इंस्टाग्राम पेज वाला आईडिया सुझा था। उसके साथ वारदात में अंकित नामदेव (Ankit Namdev) पिता दिनेश चंद्र नामदेव  निवासी टहरौली जिला झांसी (Jhansi) उत्तर प्रदेश मदद करता था। उत्तर प्रदेश के झांसी में ही रहने वाले पहले हमनाम आरोपी अंकित कुमार पिता सुरेश कुमार फर्जी खातों का इंतजाम करता था। चौथा आरोपी अभिषेक यादव (Abhishek Yadav) पिता भारत सिंह यादव है। वह निवाड़ी जिले में रहता है। पांचवां आरोपी निवाड़ी जिले में ही रहने वाला दूसरा हमनाम अभिषेक यादव पिता हरेंद्र यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को अभी इस गिरोह के अन्य साथियों की तलाश है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: किन्नरों के गुट के साथ फिर हुई मारपीट

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!