Bhopal News: पति से अलग रह रही मुस्लिम महिला से बलात्कार 

Share

Bhopal News: कमरे में बंधक बनाकर एक महीने पहले की थी वारदात, तलाक से पहले शादी करने के लिए डाल रहा था दबाव, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। मुस्लिम महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पीड़िता से शादी करना चाहता था। जिसके लिए वह काफी दिनों से दबाव डाल रहा था। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना पुलिस कर रही है। आरोपी ने कमरे में बंधक बनाकर पीड़िता के साथ ज्यादती की थी।

इसलिए देरी से दर्ज कराई रिपोर्ट

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 30 साल है। उसने पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। वह निशातपुरा थाना क्षेत्र में रहती है। पुलिस ने बताया कि पीडिता की आरोपी सूजा अब्बास (Suja Abbas) को 2014 से पहचानती है। आरोपी ने उसको 19 मई 2024 को अपने घर बुलाया था। आरोपी सूजा अब्बास ने उससे कहा था कि वह उसको जॉब दिला देगा। इससे पहले दोनों के बीच बातचीत होती थी। तब आरोपी ने उससे कई बार कहा था कि वह उससे शादी करेगा। लेकिन, पीड़िता का कहना था कि वह तलाक लेने के बाद शादी करेगी। आरोपी की नीयत से बेखबर पीड़िता उसके घर पहुंच गई। वहां उसने बंधक बनाकर उसके साथ ज्यादती की। फिर वह उसको धमकाने भी लगा। इसलिए उसने एफआईआर देरी से दर्ज कराई। आरोपी फिर वह हरकत करने की योजना बना रहा था। जिस कारण पीड़िता ने पुलिस के पास जाना बेहतर समझा। पीड़िता का उसके पति के साथ विवाद चल रहा है। जिस कारण वह पिता के घर पर रहने को मजबूर है। पीड़िता की दस साल की बच्ची भी है। पुलिस ने आरोपी सूजा अब्बास को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच एसआई रिचा चौहान (SI Richa Chauhan) कर रही हैं। पुलिस ने 579/24 धारा 376—2— एन/342/506 (कई बार ज्यादती, बंधक बनाना और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार महिला पहुंची थाने 
Don`t copy text!