Bhopal News: पुलिस मुखबिरी के शक में पीटा 

Share

Bhopal News: कलारी के बाजू में स्थित गोदाम के भीतर ले जाकर लाठी—डंडे से हमला करके जख्मी किया, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पुलिस मुखबिरी के शक में एक व्यक्ति को पीटा गया। हालांकि पुलिस ने यह बात नहीं कबूली है। उसका कहना है कि मामला मारपीट का है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

दोस्त का इंतजार करना पड़ा महंगा

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार मारपीट में जख्मी विजय तिवारी (Vijay Tiwari) पिता नर्मेदेशवर तिवारी उम्र 44 साल है। वह छोला मंदिर (Chhola Mandir) स्थित दशहरा मैदान के पीछे रहता है। वह सब्जी मंडी में काम करता है। विजय तिवारी लालघाटी चौराहे के नजदीक ब्रिज के पास खड़ा होकर दोस्त बबलू का इंतजार कर रहा था। तभी सरदार के होटल के बाजू में कलारी वाले दो—तीन लोग उसके पास आए। वे बोले काफी देर से वह खड़े होकर किस बात की रैकी कर रहा है। इसके बाद वे गोदाम के भीतर ले गए। यहां उसको पहले हाथ—मुक्कों से पीटा। फिर डंडे से पीटकर जख्मी किया। पुलिस को मारपीट करने वाले आरोपियों के नाम पता नहीं चले हैं। यह वारदात 11 जून की शाम लगभग सवा छह बजे हुई थी। जिसमें बयानों के आधार पुलिस ने 376/24 में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop Gossip
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : प्रेम विवाह के तीन साल बाद फांसी लगाई 
Don`t copy text!