Bhopal News: शराब की लत में हुई मौत 

Share

Bhopal News: घर से अक्सर रहता था गायब, चार दिन से नहीं पहुंचा था घर, बेसुध हालत में उठाकर अस्पताल ले गए थे परिजन

Bhopal News
बिलखिरिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। शराब पीने की बुरी लत से घिरे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह घर से अक्सर गायब भी रहता था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है। जिस व्यक्ति की मौत हुई वह घर से गायब भी चल रहा था। उसके बेसुध हालत में पड़े होने की जानकारी मिलने पर उसका भाई अस्पताल ले गया था। वहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया था।

इस कारण भाई ने दी पुलिस को खबर

बिलखिरिया (Bilkhiriya) थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच प्रधान आरक्षक राजकुमार पाठक (HC Rajkumar Pathak) कर रहे हैं। मृतक सुनील अहिरवार (Sunil Ahirwar) पिता पूरन सिंह अहिरवार उम्र 30 साल है। वह कान्हा सैया (Kanha Saiya) में रहता था। पुलिस को मौत की सूचना उसके भाई संतोष अहिरवार (Santosh Ahirwar) ने दी थी। यह जानकारी पुलिस को 27 मई की शाम शाम साढ़े छह बजे दी गई। सुनील अहिरवार की शादी हो चुकी थी। उसके बच्चे भी हैं। उसको शराब पीने की बुरी लत थी। उंसके भाई संतोष अहिरवार ने पुलिस को बताया है कि पिछले तीन—चार दिन से वह शराब के नशे में होने के कारण घर ही नहीं आया था। कभी आता तो कब चला जाता यह पता नहीं लगता था। उसे तलाशते हुए 27 मई को किसी परिचित ने बताया कि वह बायपास के पास नशे में धुत पड़ा हुआ है। उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। लेकिन, चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। बिलखिरिया पुलिस मर्ग 32/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot Case: ई—कार्ट कंपनी के डिलेवरी ब्यॉय से पार्सल छीना
Don`t copy text!