Bhopal News: पति ने पत्नी पर चाकू से कई वार किए

Share

Bhopal News: जेठ के अवैध संबंधों को जेठानी से उजागर करने पर नाराज हुआ था आरोपी, सीढ़ियों पर पटकने के कारण सिर पर लगी चोट

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। अवैध संबंधों के राज उजागर करने पर एक घर में पारिवारिक कलह हो गई। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। महिला को उसके शरीर पर चाकू के कई वार उसके ही पति ने किए हैं। विवाद की वजह एक महिला के साथ अवैध संबंध है। जिसको पीड़िता ने उजागर कर दिया था।

महिला को यहां आई है चोट

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना में तैनात पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता की उम्र 24 साल है। उसकी कुछ साल पहले ही शादी हुई है। उसके पति से एक बड़ा भाई भी है। रिश्ते में वह जेठ लगता है। उसके एक युवती से अवैध संबंध थे। यह बात वह जानती थी। जब वह ससुराल पहुंची तो जेठ से उसका आमना—सामना हो गया। उसने अपनी जेठानी को भी देखा। उसे देखकर पीड़िता ने जेठानी को उसके जेठ के अवैध संबंधों का खुलासा कर दिया। जिस कारण उसके घर में जमकर बवाल हुआ। इस बवाल का असर यह हुआ कि बड़े भाई ने छोटे भाई के कान भरे। वह आगबबूला हुआ और उसने आकर पत्नी को गाली—गलौज करते हुए पीटना शुरु कर दिया। आरोपी पति ने बाएं पैर में चाकू मारा। उसे धक्का देकर पटका तो पीड़िता का सिर सीढ़ियों से टकरा गया। इसके अलावा उसको दाहिने कान और हाथ में भी चोट आई है। उसकी मेडिकल रिपोर्ट के बाद पुलिस ने 17 मई को 280/24 धारा 294/324/323/506 (गाली—गलौज, धारदार हथियार से वार, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। मारपीट की यह घटना 16 मई को हुई थी। जिसकी रिपोर्ट रात होने के कारण वह एक दिन बाद दर्ज कराने थाने में पहुंची।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: विवाहित महिला के साथ छेड़छाड़
Don`t copy text!