Bhopal News: ठेकेदार ने दो सगे भाईयों को पीटा 

Share

Bhopal News: मजदूरी का पैसा मांगने पर फोन लगाकर बुलाया था, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। ठेकेदार ने अपने एक साथी के साथ मिलकर दो सगे भाईयों को पीट दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने जख्मी भाईयों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यहां लगी है चोट

स्टेशन बजरिया (Station Bajariya) थाना पुलिस के अनुसार थाने में रिपोर्ट अशोका गार्डन (Ashoka Garden) स्थित सेमरा निवासी राजेश यादव (Rajesh Yadav) पिता करन सिंह यादव उम्र 42 साल ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। उसने ठेकेदार देवेंद्र लोधी (Devendra Lodhi) का काम किया था। जिसके 700 रुपए उससे लेना थे। उसने ठेकेदार को फोन लगाया तो वह बोला कस्तूरी गेट आ जाओ। वहां पहुंचा तो देवेंद्र लोधी के साथ विक्की लोधी भी था। दोनों उसको गंदी—गंदी गालियां देते हुए पीटने लगे। राजेश यादव मौके पर अपने भाई गोलू यादव(Golu Yadav)  के साथ पहुंचा था। आरोपियों ने दोनों भाईयों को पटक—पटककर बुरी तरह से पीटा। जिस कारण उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। हमले में जख्मी गोलू यादव की हालत नाजुक है। उसको हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों देवेंद्र लोधी और विक्की लोधी (Vicky Lodhi) के खिलाफ 95/24 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरेापी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत
Don`t copy text!