Bhopal News: छह महीने की गर्भवती महिला पेट के बल गिरने से बुरी तरह जख्मी
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/04/IMG_20210415_161719-300x194.jpg)
भोपाल। डंडा मारकर एक महिला ने दूसरी महिला का सिर फोड़ दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
वारदात में शामिल थी दो महिलाएं
कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार जख्मी महिला की उम्र 26 साल है। वह एक विशेष जाति समूह से आती है। नेहरू नगर में वह दुकान लगाती है। उसने बताया कि मोहल्ले में विवाद हो रहा था। जिसे देखने वह भी चली गई तो वहां उसे आरोपी महिला मिली। वह उससे गाली—गलौज करते हुए झूम गई। पीड़ित महिला पर दो महिलाओं ने धावा बोला था। इस झड़प के दौरान पीड़ित महिला पेट के बल गिर गई। पीड़ित महिला छह महीेने की गर्भवती है। पुलिस ने उसका जेपी अस्पताल (JP Hospital) में ले जाकर मेडिकल भी कराया है। कमला नगर थाना पुलिस ने फिलहाल 673/23 धारा 294/323/34 (गाली—गलौज, मारपीट और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। मारपीट की घटना 9 नवंबर की सुबह साढ़े नौ बजे हुई थी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210902-WA0024-300x168.jpg)
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।