Bhopal News: वृद्ध ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: शराब पीने की वजह से डॉक्टरों ने दी थी उसको चेतावनी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। वृद्ध ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) के बजरिया इलाके की है। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की जानकारी अस्पताल से पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि वृद्ध शराब पीने का आदी था। इस कारण उसके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे। डॉक्टरों ने उसको चेतावनी भी दी थी।

अस्पताल ले गए थे परिजन

बजरिया थाना पुलिस के अनुसार 22 अक्टूबर की शाम लगभग साढ़े सात बजे हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर वीरेन्द्र सिंह (Dr Virendra Singh) ने एक वृद्ध के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान भरत कुशवाहा पिता राजमल कुशवाहा उम्र 60 साल के रुप में हुई। वह द्वारिका नगर इलाके में रहता था। भरत कुशवाहा ने घर में फांसी लगाई थी। बजरिया पुलिस मर्ग 19/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी एएसआई अमर सिंह (ASI Amar Singh) ने बताया कि भरत कुशवाहा (Bharat Kushwaha) शराब पीने का आदी था। उसको डॉक्टरों ने इस संबंध में चेतावनी भी दी थी। हालांकि उसने शराब पीना नहीं छोड़ा। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: प्रेस—पॉलिटिशियन समेत चार रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार
Don`t copy text!