Bhopal News: आत्महत्या से पहले भाई और बुआ को लगाया था भावुक होते हुए फोन

भोपाल। फांसी के फंदे पर एक युवा उद्यमी झूल गया। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की अवधपुरी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि प्राथमिक जांच में पता चला है कि जानलेवा कदम उठाने से पूर्व उन्होंने भाई और बुआ से आखिरी बार बातचीत की थी।
बुआ और दादी से मुलाकात करने भी गया
अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार मूलत: रायसेन (Raisen) जिले के उदयपुरा निवासी 26 वर्षीय राजा मिश्रा (Raja Mishra) निर्माण कार्य क्षेत्र से जुड़े थे। वे अवधपुरी में स्थित दीप नगर (Deep Nagar) में किराए के मकान में रहते थे। राजा मिश्रा 29 जुलाई की रात साढ़े दस बजे बुआ और दादी से मुलाकात करने भी गया था। इसी दौरान छोटे भाई का फोन आया तो वह भावुक होकर रोया भी था। इसके बाद वह कमरे में चला गया। बचपन से राजा मिश्रा बुआ के पास ही रहा है। उसे फंदे पर लटका देखकर नीचे उतारने के बाद भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) ले जाया गया। वहां उसकी मौत होने पर पुलिस को जानकारी दी गई। अवधपुरी थाना पुलिस ने मर्ग 18/26 कायम कर लिया है। पुलिस ने जांच के लिए राजा मिश्रा का मोबाइल (Mobile) भी जब्त किया है। परिवार शोकाकुल होने के कारण अभी उनके बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।