Bhopal News: काला ईरानी के बेटे पर रेप का मुकदमा दर्ज

Share

Bhopal News: हाईवे लूट करने का एक्सपर्ट है कुख्यात बदमाश, एक पखवाड़े के भीतर में भांजी समेत परिवार के तीन सदस्यों पर शिकंजा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कार्यालय से टीआई को जानकारी नहीं देने पर पड़ी फटकार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। राजधानी के कुख्यात बदमाश काला ईरानी पर पुलिस (Bhopal News) की तरफ से शिकंजा कस दिया है। उसके परिवार से दहशत में रहने वाले अब खुलकर सामने आने लगे हैं। जिसमें अब उसके बेटे के खिलाफ एक युवती सामने आई। उसने ज्यादती का प्रकरण भोपाल शहर के निशातपुरा थाने में दर्ज कराया है।

शांदी करने का दिया था झांसा

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 20 साल है। उसको शादी करने का झांसा देकर साहिब अली (Sahib Ali) शोषण कर रहा था। साहिब अली शहर के कुख्यात बदमाश 50 वर्षीय काला ईरानी उर्फ नजब अली (Kala Irani @Najab Ali) का बेटा है। पीड़िता के साथ पिछले साल रिश्ता तय हुआ था। आरोपी ने अप्रैल, 2026 में जन्मदिन के बहाने मुरली नगर (Murli Nagar) स्थित घर पर बुलाया। यहां सगाई होने के बाद शादी करने का बोलकर उसके साथ रेप किया। अब आरोपी अपने बात से मुकर गया है। उसको आरोपी ने अपने पिता के रसूख की भी धमकी दी थी। जिस कारण वह खामोश रह गई। आरोपी साहिब अली अभी फरार चल रहा है। निशातपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 683/26 दर्ज कर लिया है। इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया के लिए मंडी चौकी प्रभारी निरीक्षक अनिल यादव (TI Anil Yadav) से संपर्क भी किया गया। हालांकि वे उपलब्ध नहीं हो सके। उन्हें इसी मामले में 30 जुलाई की दोपहर ए​डिशनल सीपी ने भी संपर्क किया था। वे कई बार फोन लगाने के बावजूद बातचीत के लिए उपलब्ध नहीं हुए तो उन्हें पुलिस नियंत्रण कक्ष से वायरलैस पर कॉल करके एडिशनल सीपी ने जमकर फटकार लगाई। आदतन अपराधी बदमाश के परिवार के संबंध में जानकारी नहीं देने पर अफसरों की यह नाराजगी थी।

यह भी पढ़ें:   Fake Railway Recruitment: कोलकाता रेलवे बोर्ड में थी महिला की जुगाड़, कई बेरोजगार बुरे फंसे

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Missing News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!