Bhopal News: घर से अस्पताल में चैकअप का बोलकर निकला था, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। शाहपुरा झील में पुलिस को एक इंजीनियर की लाश मिली है। वह घर से अस्पताल में चैकअप के लिए बोलकर निकले थे। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की चूना भट्टी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को अभी तक खुदकुशी को लेकर कोई ठोस वजह पता नहीं चली है। शव पीएम के लिए भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस की तरफ से जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।
किसी बीचारी की वजह से तनाव में था
चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस के अनुसार शव 30 जुलाई की दोपहर मिला था। शव की पहचान प्रियांशु जैन (Priyanshu Jain) उम्र 27 साल के रुप में हुई। वे इंजीनियर थे और आईआईटी से पढ़ाई की थी। पिता राजेश जैन (Rajesh Jain) जिला प्रशासन में पटवारी हैं, जबकि मां शिक्षिका हैं। प्रियांशु जैन माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) में चैकअप कराने का बोलकर घर से निकला था। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वे किसी बीमारी से ग्रसित थे। जिस कारण वे कुछ समय से तनाव में चल रहे थे। वहीं कुछ महीना पूर्व उनकी नौकरी भी छूट गई थी। शाहपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 15/26 कायम कर लिया है। वह झील के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटाकर घटनाक्रम की वास्तविकता का पता लगाने प्रयास कर रही है। परिजन शोकाकुल होने के कारण उनके बयान अभी दर्ज नहीं किए गए हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।