Bhopal News: किसान समेत दो व्यक्तियों की करंट से झुलसकर मौत

Share

Bhopal News: खेत में किसान तो मकान में लोहा बिछाते वक्त हथौड़ा बिजली के तार से टकराया

Bhopal News
File Image

भोपाल। किसान समेत दो व्यक्तियों की करंट से झुलसकर अकाल मौत हो गई। यह दोनों घटनाएं भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया और सुखी सेवनिया इलाके में हुई है। किसान खेत में पानी देने गया था। जबकि दूसरी घटना में मजदूर का हथौड़ा बिजली के तार से टकराया था। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।

काम करते समय हथौड़ा बिजली के तार से टकराया

बैरसिया (Berasia) पुलिस के अनुसार गोडिया सनखेड़ी गांव में 22 नवंबर की दोपहर खेत में पानी देने पहुंचे 30 वर्षीय करण सिंह (Karan Singh) पिता मोहर सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में बैरसिया में स्थित सरकारी अस्पताल ले गए थे। वहां से पुलिस को घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस का कहना है कि अभी मौके पर जाकर बिजली के तार और उसके अनुमति से संबंधित तथ्य बिजली कंपनी से मांगे जा रहे हैं। बैरसिया थाना पुलिस ने मर्ग 111/26  कायम कर लिया है। इधर, दूसरी घटना सुखी सेवनिया​ (Sukhi Sewania) स्थित ग्राम चोपड़ा कला में 23 नवंबर की दोपहर लगभग एक बजे हुई। यहां निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल में 47 वर्षीय प्रेम नारायण अहिरवार (Prem Narayan Ahirwar) काम कर रहा था। वह निशातपुरा स्थित करोंद के शिव नगर (Shiv Nagar) बस्ती में रहता था। छत डालने लोहा बिछाने का काम चल रहा था। प्रेम नारायण अहिरवार ने सैट्रिंग में हथौड़ा उठाकर मारना चाहा तो वह छत के नजदीक से गुजर रहे बिजली के तार से टच हो गया। जिस कारण वह बुरी तरह से झुलसकर नीचे जा गिरा। उसे अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मजदूर ने दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में लापरवाही का पता लगाने पुलिस की तरफ से पड़ताल की जा रही है। सुखी सेवनिया थाना पुलिस ने मर्ग 65/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Mishap: सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!