Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, हैदराबाद में करता है काम

भोपाल। कमरे के भीतर एक युवक का शव मिला है। वह हैदराबाद से कुछ दिन पहले ही अपने भाई के घर आया था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच के लिए मृतक के मोबाइल की पड़ताल की जा रही है।
डिलीवरी ब्यॉय का करता था काम
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार घटना 22 नवंबर की रात नारायण नगर (Narayan Nagar) में हुई थी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय आदर्श बघेल (Adarsh Baghel) के रुप में हुई। वह हैदराबाद में डिलीवरी ब्यॉय का काम करता था। नारायण नगर में उनका भाई रहता है। भाई किसी काम से बाहर गया हुआ था। वह जब घर आया तो दरवाजा नहीं खुला। शंका होने पर उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो वह फंदे पर लटका मिला। पुलिस हैदराबाद में रहने वाले रिश्तेदारों की जानकारी खंगाल रही है। बागसेवनिया पुलिस ने मर्ग 61/26 कायम कर लिया है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।