Bhopal News: ओडिशा से लाया गया चार किलो से अधिक गांजा बरामद, छह हजार रुपए किलो में खरीदा

भोपाल। निगरानी गुंडे को चार किलो से अधिक गांजे के साथ भोपाल (Bhopal News) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस ने दबोचा है। वह चौदह महीना जेल में छूटने के बाद हाल ही में बाहर आया था। उसके कब्जे से बरामद गांजा उसने ओडिशा से छह हजार रुपए किलो के भाव में खरीदा है।
चौदह महीने जेल में रह चुका है आरोपी
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी को 26 नवंबर की दोपहर अहसान नगर (Aehsan Nagar) के पास से हिरासत में लिया गया। वह गांजा (Ganja) खपाने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था। आरोपी करोंद (Karond) निवासी 35 वर्षीय सलमान उर्फ काला (Salman@Kala) है। आरोपी के कब्जे से 4 किलो 123 ग्राम गांजा मिला है। आरोपी सलमान उर्फ काला निशातपुरा थाने का निगरानी गुंडा है। उसके खिलाफ मारपीट, आर्म्स एक्ट, जेबकतरी और आबकारी एक्ट समेत करीब 30 प्रकरण पहले से दर्ज है। उसके कई वारंट भी लंबित थे। उन्हीं वारंट में उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। वह चौदह महीना जेल में भी रहा। लगभग तीन महीने पहले ही उसे जमानत मिली थी। जिसके बाद वह गांजा तस्करी में लिप्त हो गया। पुलिस उसके ओडिशा (Odisha) के मुख्य सप्लायर के अलावा राजधानी की स्थानीय नेटवर्क को खंगालने का काम कर रही है।
यह भी पढ़िएः राजधानी के बड़े कारोबारी एलएन मालवीय हनी ट्रेप में फंसे जानिये कैसे
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।