Bhopal News: आईपीएस स्कूल का ताला चोरों ने चटकाया

Share

Bhopal News: बच्चों से ली गई फीस को प्रिंसीपल के कक्ष से निकाल ले गए

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आईपीएस स्कूल (IPS School) में चोरों ने धावा बोला। चप्पे-चप्पे की तलाशी लेने के बाद चोर नकदी तीन लाख, 92 हजार रुपए से ज्यादा की रकम बटोर ले गए हैं। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की मिसरोद थाना पुलिस कर रही है। पुलिस की टीम सीसीटीवी कैमरे की मदद से संदिग्धों का पता लगा रही है।

सुबह स्कूल खोलने पर चोरी का पता चला

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में स्कूल में नाइट शिफ्ट में तैनात चार सिक्योरिटी गार्ड से भी पूछताछ कर रही है। उनके रहने के बावजूद चोरी की वारदात हुई है। पुलिस ने इस मामले में मैनेजर प्रदीप पांडेय (Pradeep Pandey) पिता स्वर्गीय गंगाचरण पांडेय उम्र 62 साल की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। वे गोविंदपुरा (Govindpura) थाना क्षेत्र स्थित शक्ति नगर (Shakti Nagar) में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 11 मील में स्थित स्कूल में 18 जुलाई को ताला लगाकर सारा स्टाफ चला गया था। जिसके बाद रविवार होने के कारण अवकाश था। 20 जुलाई की सुबह स्कूल खोलने स्टाफ पहुंचे तो वहां अकाउंट, स्टोर, प्रिंसीपल के कमरे समेत अन्य कमरों के लॉक टूटे मिले। स्कूल में प्रिंसीपल पहुंची और उन्होंने अपने कमरे के दराज में रखे तीन लाख, 92 हजार, 280 रुपए नहीं मिले। यह बच्चों से ली गई फीस (Fees) थी जो शनिवार-रविवार होने के चलते जमा नहीं की जा सकी थी। मिसरोद थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण 470/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: प्रेम विवाह में आई तीन साल बाद दरार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!