Bhopal News: मॉर्निंग वॉक में निकले थे, पटरी किनारे हुआ हादसा

भोपाल। इंडियन आर्मी से रिटायर्ड हवलदार की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की गौतम नगर थाना पुलिस कर रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि वे नियमित सुबह टहलने निकलते थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते वक्त वे हादसे का शिकार हो गए।
रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा
गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार शव की पहचान सुरेश सिंह कनर्जी (HC Suresh Singh Kanarjee) पिता भवानी सिंह कनर्जी उम्र 57 साल के रुप में हुई है। वे नारियलखेड़ा (Nariyalkheda) स्थित प्रेम नगर (Prem Nagar) में रहते थे। वह इंडियन आर्मी (Indian Army) में हवलदार रह चुके थे। बेटा हरीश सिंह (Harish Singh) भी भारतीय सेना में पदस्थ हैं। दुर्घटना 12 अक्टूबर की सुबह हुई थी। पुलिस का कहना है कि अभी तक हादसे को लेकर किसी तरह की संदेहास्पद बातें सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।