Bhopal Loot News: राजधानी में लूटपाट की चार वारदातें

Share

Bhopal Loot News: नवरात्रि महोत्सव शुरु होने के पहले ही दिन पुलिस इंतजाम की खुली पोल, चाकू अड़ाकर और खरीददारी करके मॉल से निकल रही महिला से छीना पर्स

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में बीते चौबीस घंटों के दौरान लूट और झपटमारी की चार वारदातें दर्ज की गई। इन घटनाओं में एक व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी भी हुआ है। उनसे चार व्यक्तियों ने चाकू मारकर लूटने का प्रयास किया। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के स्टेशन बजरिया, बागसेवनिया, एमपी नगर और छोला मंदिर थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस की तरफ से सभी मामलों में आरोपियों का पता लगाने सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मारपीट कर छीना पर्स

स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय आलोक यादव (Alok Yadav) डेयरी संचालित करते हैं। 11 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे दूध बांटकर अपनी बाइक (Bike) से वे करारिया फार्म (Karariya Farm) स्थित घर जा रहे थे। तभी कोच फैक्ट्री के पास उन्हें चार बदमाशों ने रोक लिया। आरोपियों ने उनसे मारपीट करते हुए उनका पर्स (Purse) छीनने का प्रयास किया। आलोक ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और किसी धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रंगदारी दिखाने, मारपीट करने, हमला करके जख्मी करने और लूटपाट समेत अन्य धाराएं लगाई है। फिलहाल हमलावरों की पुलिस पहचान नहीं कर सकी है। पुलिस ने प्रकरण 305/26 दर्ज कर लिया है। इधर, एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार डॉक्टर उत्कल प्रियदर्शी मिश्रा (Dr. Utkal Priyadarshi Mishra) पिता किशोर कुमार मिश्रा उम्र 40 साल बागमुगालिया के लहारपुर (Laharpur) में रहते हैं। वे भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) में आंखों के डॉक्टर हैं। उन्होंने 11 अक्टूबर की रात लगभग दस बजे यस बैंक के सामने कार (Car) पार्किग पर लगाकर डीबी मॉल प(DB Mall) त्नी स्मृति प्रज्ञान शामल (Smriti Pragyan Shamal) और बच्चे के साथ खरीददारी करने जा रहे थे। तभी एमपी नगर (MP Nagar) जोन-1 स्थित शराब दुकान के सामने मोपेड (Moped) सवार दो युवक आए और पत्नी से बैग (Bag) झपटकर भाग गए। उसमें दो मोबाइल, ड्रायविंग लायसेंस, कार का रजिस्ट्रेशन कार्ड, बैंकों के कई कार्ड रखे थे। पुलिस ने झपटे गए माल की कीमत नहीं बताई है। पुलिस ने प्रकरण 408/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Shajapur Court News: बलात्कार मामले में दोषी करार

सोने की चेन झपटने वाले संदेही की तलाश जारी

Bhopal Loot News
सांकेतिक चित्र

इससे पहले मोबाइल (Mobile) झपटने की घटना बागसेवनिया (Bagsewania) स्थित साकेत नगर (Saket Nagar) में पहाड़ी वाली माता मंदिर के पास हुई। थाने में शिकायत 22 वर्षीय अर्नव लाड (Arnav Lad) ने दर्ज कराई है। वे अल्कापुरी (Alkapuri) में रहते हैं और कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 11 अक्टूबर की रात लगभग सवा आठ बजे वे पैदल मंदिर से घर की तरफ जा रहे थे। तभी पल्सर बाइक पर सवार दो लड़के उनके हाथ में रखा आईफोन (IPhone) छीनकर भाग गए। पुलिस ने प्रकरण 794/226 दर्ज कर लिया है। छोला मंदिर थाना (Chhola Mandir) क्षेत्र स्थित सेज गोल्डन सिटी (Sage Golden City) के सामने सोने की चेन भी झपटी गई थी। यह घटना 10 अक्टूबर की रात आठ बजे डॉक्टर संजय कुमार (Dr Sanjay Kumar) के साथ हुई थी। वे खरीददारी करने निकले थे। वारदात को बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया था। इस संबंध में उन्होंने 11 अक्टूबर की दोपहर थाने में प्रकरण दर्ज कराया। संजय कुमार गांधी मेडिकल कॉलेज (Gandhi Medical College) में प्रोफेसर हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide News: हम्माल ने फांसी लगाई
Don`t copy text!