Bhopal News: दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया,बरामद संपत्ति की कीमत ढ़ाई लाख रुपए से ज्यादा

भोपाल। पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा है। आरोपी लोडिंग ऑटो से भारी मात्रा में शराब की तस्करी कर रहे थे। भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की सुखी सेवनिया थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद संपत्ति की कीमत दो लाख, 60 हजार रुपए बताई है।
लोडिंग ऑटो के भीतर मिली 600 क्वार्टर शराब
सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) थाना पुलिस के अनुसार लोडिंग ऑटो (Loading Auto) एमपी-04-जीबी-0438 को बायपास की तरफ रोका गया था। उसके भीतर से 600 क्वार्टर शराब (Liquor) मिली है। बरामद शराब 108 लीटर की है। आरोपी 24 वर्षीय संजय यादव (Sanjay Yadav) और 23 वर्षीय अजय भालेराव (Ajay Bhalerao) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी एकता नगर (Ekta Nagar) बस्ती में रहते हैं। पुलिस भारी मात्रा में जिस व्यक्ति से शराब ली गई उसके खिलाफ जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने उस व्यक्ति को भी आरोपी बनाने की तैयारियां पूरी कर ली है। हालांकि अभी नाम उजागर नहीं किया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।