Bhopal News: महिला के गले से सोने की चेन चोरी

Share

Bhopal News: सब्जी मंडी में खरीदारी करते वक्त हुई वारदात,आसपास मौजूद महिलाओं पर जताया गया शक

Bhopal News
अयोध्या नगर पुलिस थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। मंडी में एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी चली गई। महिला खरीददारी में व्यस्त थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर इलाके की है। तभी उसके आसपास मौजूद महिलाओं ने वारदात को अंजाम दिया।

घर पहुंचने पर चेन चोरी का पता चला

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके संदेहियों की जानकारी जुटाने काम शुरु कर दिया है। पुलिस के अनुसार वारदात 45 वर्षीय प्रतिमा मिश्रा (Pratima Mishra) के साथ हुई। वह जे-सेक्टर में रहती है। घटना 23 जून की रात लगभग आठ बजे हुई थी। उस वक्त महिला अपने बेटे आदर्श मिश्रा (Adarsh Mishra) के साथ सब्जी का मोलभाव करते हुए खरीदारी कर रही थी। चेन चोरी होने की जानकारी घर पहुंचकर महिला को लगी। चेन (Chain) दो तोला वजनी थी। चेन में ओम का पेंडल लगा हुआ था। वह 25 जून सुबह थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज 294/26 कर लिया है। पुलिस को सब्जी मंडी के आसपास सीसीटीवी कैमरे के फुटेज मिले हैं। संदिग्ध महिलाओं की पहचान का काम जारी है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सिक्किम की युवती के गर्दन, पेट और हाथ पर मिले गंभीर जख्म
Don`t copy text!