Bhopal News: पुलिस से मांगी मदद तो दो पहिया वाहन लावारिस छोड़कर भागे आरोपी

भोपाल। रास्ते में रोककर एक व्यक्ति को बेल्ट से बुरी तरह पीटा गया। पीड़ित जान बचाकर घर भागा तो पीछा करके उसे वहां भी बुरी तरह से मारा। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर इलाके का है। इस दौरान बस्ती के लोग जमा हुए तो आरोपी मौके पर अपना वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले में तकनीकी पेंच मान रही है। अभी तक मारपीट के पीछे ठोस वजह सामने नहीं आई है।
मोटर साइकिल लावारिस छोड़कर भागे आरोपी
कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार भानू प्रताप गौतम पिता कालीचरण गौतम उम्र 45 साल पीड़ित हैं। वे राहुल नगर (Rahul Nagar) बस्ती में रहते हैं और माता मंदिर चौराहे पर नारियल पानी का ठेला लगाते हैं। वह 24 जून की रात दस बजे अपनी मोटर साइकिल से घर जा रहे थे। जब वे मैनिट (MANIT) के नजदीक झुग्गी बस्ती में पहुंचे तो वहां पल्सर मोटर साइकिल एमपी-04-ओ-8376 में दो युवक मिले। वह उनसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जिस कारण भानू प्रताप गौतम (Bhanu Pratap Gautam) अपने घर की तरफ भागे। उनके पीछे आरोपी भी गए और उन्होंने दरवाजे पर पैर मारकर काफी धमकाया और गाली-गलौज की। आवाज सुनकर बस्ती के लोग बाहर आ गए। जिसके बाद आरोपियों को दबोचने लोग दौड़े तो वह मौके पर मोटर साइकिल लावारिस छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। प्रभारी थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह कुशवाहा (TI Shailendra Singh Kushwah) ने बताया कि मामले में अभी पेंच हैं। जिस व्यक्ति की मोटर साइकिल है उसने बताया है कि वह उसके दोस्त मांगकर ले गए थे। वह अभी थाने नहीं आया है। उनके आने के बाद आरोपियों के साथ पीड़ित के बीच विवाद की स्थिति साफ होगी। कमला नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 272/26 दर्ज कर लिया है
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।