Bhopal Murder News: तीन नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, वीडियो देखकर गुप्तांग काटा, फिर ग्राहक नहीं मिलने पर तालाब में फेंका

भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब में एक नाबालिग की हत्याकांड के पीछे पुलिस ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। इस मामले की वजह पाकिस्तान में बने रील से फैली अज्ञानता बनी है। यह मामला भोपाल (Bhopal Murder News) शहर के श्यामला हिल्स इलाके का है। बीबीए के एक छात्र ने मस्तिष्क में यह भ्रम बना लिया था कि मानव अंडकोष की तस्करी होती है। जिसमें सवा एक करोड़ रुपए तक भी मिल सकते हैं। इसी योजना को साकार करने के लिए उसने अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ मिलकर एक निर्धन नाबालिग की हत्या करा दी। पुलिस ने तीन नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह है मामला
श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाना पुलिस को 9 अगस्त को एक लाश मिली थी। जिसके दाहिने हाथ में टैटू गुदा था। उसमें अंग्रेजी वर्णमाला में एस गुदा था। उसके पेट के पास चिर्राटा भी लगा था। पीएम में पता चला कि उसका अंडकोष गायब है। जिस कारण मामला हत्या का साफ हो गया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। तीन दिनों तक शव की पहचान नहीं हुई तो उसे दफना दिया गया। इसी बीच 15 अगस्त को एक महिला अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची। महिला मूलत: खंडवा (Khandwa) जिले की रहने वाली थी। कुछ समय पूर्व ही वह भोपाल आई थी। इससे पहले वह इंदौर (Indore) में रहती थी। वह शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) में सफाई का काम करती थी। जबकि उसका सौलह साल का नाबालिग बेटा चाबी के छल्ले बेचने का काम करता था। शव की पहचान होने के बाद मोबाइल (Mobile) नंबर का पता पुलिस को चला। जिसके बाद जांच में तीन विधि विरोधी बालक समेत पांच लोगों का सुराग मिला।
बीबीए के छात्र ने बनाई थी योजना
पुलिस ने जांच के बाद तीन नाबालिगों को 15 अगस्त की शाम पूछताछ के लिए हिरासत मेें लिया। उन्होंने बताया कि हत्याकांड के पीछे मुख्य योजना जोहेब खान पिता इकबाल खान उम्र 20 साल और आमिर कुरैशी (Amir Qureshi) पिता मोहम्मद जहीर कुरैशी उम्र 18 साल ने बनाई थी। दोनों तलैया (Tallaiya) थाना क्षेत्र के टोल वाली मस्जिद और शामत खां मस्जिद के नजदीक रहते हैं। नाबालिगों ने बताया कि जोहेब खान (Zoheb Khan) ने सोशल मीडिया में एक रील (Reel) देखी थी। यह रील पाकिस्तान (Pakistan) में बनी थी। जिसमें बताया गया था कि मानव के अंडकोष (Testicle) को सवा एक करोड़ रुपए में भी बेचा जा सकता है। इसी रकम को पाने के लिए उन्होंने चाबी का छल्ला बेचने वाले को झांसा देकर अपना शिकार बनाया था।
यह था पूरा घटनाक्रम

तीनों नाबालिग ने चाबी का छल्ला बेचने वाले नाबालिग से दोस्ती की। दो नाबालिगों ने 6 अगस्त को इकबाल मैदान (Iqbal Ground) पहुंचे। वहां चाबी का छल्ला बेचने वाले को अपने साथ यह बोलकर ले गए कि खटलापुरा के पास उसकी कुछ लड़कों से विवाद हेा गया है। उसका साथ देने पर वह सौ रुपए देंगे। वह उनके साच चल दिया। रास्ते में रेतघाट (Retghat) के पास आमिर और नाबालिग साथ हो गए थे। चारों आरोपियों ने गिन्नौरी, किलोल पार्क होते हुए छोटे तालाब, धोबी घाट के पास उसे ले गए। इस दौरान जोहेब मोबाइल से लगातार आमिर और नाबालिग के संपर्क में बना रहा। हत्या करने के बाद एक नाबालिग ने ब्लेड और मास्क पहनकर चाबी का छल्ला बेचने वाले नाबालिग का अंडकोष काटकर निकाल लिया। यह सबकुछ रील में दिखाए वीडियो (Video) के अनुसार किया गया। दोनों अंडकोष को प्लास्टिक की थैली में रखा गया। वह जब नहीं बिका तो आमिर ने उसे दो-तीन बाद तालाब में फेंक दिया। पुलिस को इस वारदात में शामिल कुछ अन्य आरोपियों की तलाश है। जिसके संबंध में अभी पुलिस ने खुलासा नहीं किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।