Bhopal News: रिटायर्ड आईएएस के कातिल ने उड़ा रखी है दो सप्ताह से नींद

Share

Bhopal News: अब हत्याकांड में पुलिस को इसलिए दर्ज करना पड़ा नया मुकदमा, नौकर के कारण थाने के कई कर्मचारियों की जानिये क्यों नौकरी में बन आई

Bhopal News
रातीबड़ थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की हत्या और लूट के सनसनीखेज मामले में भोपाल (Bhopal News) शहर की रातीबड़ थाना पुलिस ने अब उस केयर एजेंसी संचालक पर भी शिकंजा कसा है, जिसने बिना किसी पुलिस सत्यापन के आरोपी को काम पर लगवा दिया था। आरोपी तीन सप्ताह से उसे पकड़ने गई टीम को छका रहा है।

एजेंसी संचालक पर कसा शिकंजा

पुलिस जांच में सामने आया कि सूरज नगर (Suraj Nagar) स्थित पनघट मैरिज गार्डन के पास सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले अमर सिंह पालीवाल (Amar Singh Paliwal) की पत्नी नीतू, राकेश अग्रवाल (IAS Rakesh Agrawal) के घर खाना बनाने का काम करती थीं। इसी कारण राकेश अग्रवाल और उनकी पत्नी निशी अग्रवाल (Nishi Agrawal) ने उन्हें बाउंड्री के अंदर ही रहने के लिए क्वार्टर दिया था। ये दं​पति उत्तरांचल के रहने वाले हैं। राकेश अग्रवाल की देखभाल के लिए 26 सितंबर को वर्मा होम हेल्थ केयर (Verma Home Health Care) के संचालक अखिलेश वर्मा (Akhilesh Verma) ने 27-28 वर्षीय वरुण कुमार (Varun Kumar) निवासी पटियाला पंजाब को केयर टेकर के रूप में रखा था। वरुण घर में ही 24 घंटे रहता था। 30 सितंबर की सुबह करीब 4.40 बजे निशी अग्रवाल ने नीतू को फोन कर बताया कि किसी ने उनका दरवाजा बाहर से लॉक कर दिया है। नीतू ने पति अमर को जगाया। दूसरी चाबी से गेट खोलकर अंदर जाने पर निशी का कमरा भी बाहर से बंद मिला। कमरा खोलने पर दोनों राकेश अग्रवाल के कमरे में पहुंचे तो उनके गले पर चोट के निशान थे और उनकी मौत हो चुकी थी। कमरे से राकेश का मोबाइल, नकदी और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। देखभाल करने वाला वरुण रात 11 बजे के बाद से फरार था। आरोपी वरूण की आखिरी लोकेशन वृन्दावन (Vrindavan) में पाई गई थी। जांच में पता चला कि आरोपी वरुण को लगाने वाले एजेंसी संचालक अखिलेश वर्मा ने न तो उसका चरित्र सत्यापन कराया था और न ही थाने में नौकर की जानकारी दी थी, जबकि पुलिस कमिश्नर के आदेश से पूरे जिले में यह अनिवार्य किया गया है। लापरवाही बरतने पर अब एजेंसी संचालक पर भी कानूनी कार्रवाई की गई है। रातीबड़ थाना पुलिस ने प्रकरण 525/26 दर्ज कर लिया है। वहीं फरार केयर टेकर की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें:   MP By Election: कमल नाथ के 'आइटम' वाले बयान के मायने

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!