Bhopal Cyber Fraud: डेढ़ दर्जन पीड़ितों के खाते से पौने बारह लाख रुपए की रकम निकाली, सायबर गिरोह के दंश से आम नागरिकों की मुसीबतें नहीं हो रही कम

भोपाल। पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर बिजली कंपनी की तरफ से भेजे गए फेक मैसेज में फंस गए। इसी तरह मध्यप्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल सस्ते गृहस्थी का सामान देखकर खरीदने के चक्कर में रकम गंवा बैठे। बीते चौबीस घंटों के दौरान ऐसे ही कई तकनीकों के जरिए करीब पौने बारह लाख रुपए की रकम गंवाने वाले डेढ़ दर्जन पीड़ितों की शिकायतों पर भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के दस थानों में प्रकरण दर्ज किए गए हैं। सर्वाधिक पांच मामले मिसरोद थाना पुलिस ने दर्ज किए हैं। वहीं शाहपुरा थाना पुलिस ने तीन प्रकरण दर्ज किए है। जबकि अयोध्या नगर और कोलार रोड थाने में दो-दो प्रकरण दर्ज हुए।
डॉक्टर से समय मांगा तो खाता हो गया खाली
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार डायमंड ब्लॉक, प्रिस्टीन, जाटखेड़ी (Jatkhedi) निवासी 53 वर्षीय प्रवीण साहू (Praveen Sahu) अरेरा हिल्स स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के चीफ मैनेजर हैं। उनके मोबाइल (Mobile) पर छह दिन पहले हरियाणा बिजली वितरण कंपनी(Electricity Company) का कर्मचारी बनकर मीटर अपडेट नहीं होने पर रात 10 बजे विद्युत बाधित करने की चेतावनी दी थी। नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी ने एक एपीके फाइल (APK File) भेजी। उनसे 11 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करने बोला। जिसके बाद खाते से 1,44,814 रुपये निकल गए। इसी तरह जाटखेड़ी निवासी 32 वर्षीय मुकेश बारेला (Mukesh Barela) वाहन धुलाई का काम करते हैं। उनको बैंक से संदेश मिला कि खाते से 35 हजार रुपये निकल गए। इंडस टाउन(Indus Town) निवासी 46 वर्षीय सुनील कुमार (Sunil Kumar) मंडीदीप (Mandideep) स्थित ल्यूपिन कंपनी (Lupin Company) में केमिकल संयंत्र के प्रभारी हैं। उन्होंने फेसबुक पर देखी एक लिंक पर क्लिक किया तो मोबाइल हैक हो गया। जिसके बाद खाते से 50 हजार रुपये दूसरे खाते में जमा हो गए। इंडस टाउन में ही रहने वाले वन विभाग (Forest Department) से रिटायर्ड 65 वर्षीय सुरेश शुक्ला (Suresh Shukla) के खाते से 26800 रुपए निकले। उन्होंने दुकान से सामान खरीदने के बाद फोन-पे के जरिए भुगतान किया था। रुचि लाइफ, जाटखेड़ी निवासी 56 वर्षीय निधि जैन (Nidhi Jain) गेस्ट्रो केयर अस्पताल (Gastro Care Hospital) का नंबर गूगल पर खोजकर उसमें बातचीत की थी। डॉक्टर से परामर्श का समय लेने के नाम पर भेजी लिंक के बाद खाते से दो बार में कुल 72,498 रुपये निकल गए। मिसरोद थाना पुलिस ने सभी मामलों में जालसाजी का प्रकरण 717-718-719-721-722/26 दर्ज कर लिया है।
व्हाट्स एप हैक करके खाते से निकाली रकम
शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार ईश्वर नगर (Ishwar Nagar) निवासी 34 वर्षीय लक्की कड़ोले (Lucky Kadole) वित्तीय लोन प्रदाय करने वाली कंपनी के लिए कार्य करते हैं। उनका त्रिलंगा स्थित एक दुकान पर सामान लेते वक्त दुकान पर अचानक मोबाइल अपडेट होने लगा। जिसके बाद दो किस्त में 50 हजार रुपये दूसरे खाते में चले गए। इसी तरह अल्टीमेट स्काई विला (Altimate Sky Villa) , बावड़िया कलां निवासी 26 वर्षीय शिवांगी सिंह (Shivangi Singh) भी सायबर जालसाजी का शिकार बन गईं। वे एक निजी कंपनी में घर से काम करती हैं। उनकी नोएडा निवासी भाभी सुरभि के मोबाइल नंबर से संदेश आया। उन्होंने 70 हजार रुपये की मदद मांगी थी। भाभी का मैसेज समझकर उन्होंने पैसा भेज दिया। इधर, कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस ने सिपाही बादाम सिंह कुशवाहा (Constable Badam Singh Kushwah) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 496/26 दर्ज किया। वे नेहरु नगर (Nehru Nagar) पुलिस लाइन में रहते हैं और वहां तैनात भी है। उन्होंने फेसबुक पर विकास पटेल नाम की आईडी पर जाकर सस्ते दाम में गृहस्थी का सामान खरीदने के झांसे में आकर जालसाजों को 45 हजार रुपए दे दिए। यह रकम ट्रक में माल लोड करने, जीएसटी, कर समेत अन्य बातों के नाम पर लिए गए। टीलाजमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस ने साइबर ठगी का मामला दर्ज किया है। फरियादी 40 वर्षीय कपिल चोईथवानी (Kapil Choithwani) निवासी ओल्ड सिंधी कॉलोनी (Sindhi Colony) बैरागढ़ रोड ने शिकायत 263/26 दर्ज कराई कि 11 जून 2024 को आधार अपडेट के नाम पर मैसेज आया था। लेकिन, उन्होंने काई जानकारी नहीं भेजी उसके बावजूद खाते से 76,500 रुपये निकल गए।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।