Bhopal News: कोचिंग सेंटर ऑपरेटर से छीना आई फोन

Share

Bhopal News: चार दिन सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों की धरपकड़ के प्रयास हुए विफल

Bhopal News
मोबाइल लूट की सांकेतिक ​तस्वीर

भोपाल। कोचिंग सेंटर ऑपरेटर से उसका आई फोन छीन लिया गया। वारदात चार दिन पहले हुई थी। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदेहियों के धरपकड़ के गुपचुप प्रयास करती रही। हालांकि पुलिस को किसी तरह की कामयाबी अभी तक नहीं मिल सकी है।

मोबाइल पर बातचीत करते समय झपटा

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार कृतिका वाणी पिता विनोद कुमार वाणी उम्र 22 साल अयोध्या बायपास पर स्थित सागर स्प्रिंग सिल्वर कॉलोनी (Sagar Spring Silver Colony) में रहती है। उनकी इंद्रपुरी में कोचिंग सेंटर हैं। वारदात 3 जून की रात लगभग पौने नौ बजे हुई थी। घटना के वक्त कृतिका वाणी (Kratika Vani) अपने मोबाइल पर बातचीत कर रही थी। तभी कल्पना नगर (Kalpna Nagar) के पास गीत अपार्टमेंट (Geet Apartment) के नजदीक बाइक सवार दो लड़के आए और उनसे आई फोन (IPhone) छीन ले गए। पुलिस ने मोबाइल की कीमत सवा एक लाख रुपए बताई है। ​पिपलानी थाना पुलिस ने झपटमारी के मामले में 07 जून को प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हवलदार राम सिंह (HC Ram Singh) कर रहे हैं। संदेहियों को दबोचने के लिए आई फोन में लगे जीपीएस ट्रैकर से तमाम प्रयास इस दौरान किए गए। हालांकि जब कामयाबी नहीं मिली तो पुलिस ने मामला 485/26 दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सौतन ने सताकर भगाया, जेठ ने फेरा हाथ

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!