Bhopal Cyber Fraud: राष्ट्रीय हेल्प लाइन में शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। प्रायवेट हॉस्पिटल में काम करने वाली नर्स के खाते से एक लाख रुपए निकल गए। मामले की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Fraud) ने की थी। जिसके बाद अब भेापाल शहर के पिपलानी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।
हैक होने से मोबाइल हो गया था बंद
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार कृष्णा वर्मा पति विकास वर्मा उम्र 48 साल रायसेन (Raisen) रोड स्थित सिद्धार्थ लेक सिटी (Siddarth Lake City) में रहती हैं। वे एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है। वारदात 30 मई को हुई थी। उस दिन उनका मोबाइल (Mobile) पंद्रह मिनट तक हैक होकर बंद हो गया था। कृष्णा वर्मा (Krishna Verma) ने मोबाइल चालू किया तो उनके बैंक खाते से एक लाख रुपए निकल चुके थे। उन्होंने तुरंत ही राष्ट्रीय हेल्प लाइन में फोन लगाकर इस संबंध में मदद मांगी। जिसके बाद संबंधित बैंक खाते को ब्लॉक करके जांच शुरु करने के लिए भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) को जानकारी दी गई। पिपलानी पुलिस ने अब इस मामले में 07 जून को जालसाजी का प्रकरण 486/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।