Bhopal News: चौदह साल की नाबालिग से ज्यादती

Share

Bhopal News: पुलिस थाने में गुमशुदगी की जांच हुई तो कर्मचारी पर गाज गिरना तय, लेकिन अफसरों ने मामले को पूरी तरह से दबाया, गर्भवती होने पर खुला राज तो थाने पहुंची घटना, आरोपी गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में चौदह साल की नाबालिग से सनसनीखेज ज्यादती का मामला सामने आया है। वह छह महीने की गर्भवती भी थी। उसकी तबीयत बिगड़ने पर यह पूरा प्रकरण भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाने पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में ज्यादती और पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कुछ दिन पहले ही लौटी थी घर

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार किशोरी इसी थाना क्षेत्र में रहती है। करीब छह माह पहले विजय सूर्यवंशी (Vijay Suryavanshi) उसे अपने साथ ले गया था। किशोरी के परिजनों ने उस समय उसके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। कुछ दिन पहले नाबालिग वापस अपने घर लौट आई। इसके बाद दोनों पक्षों के परिजन उनकी शादी कराने के लिए तैयार हो गए थे। लेकिन रातीबड़ थाना पुलिस इस पूरे घटनाक्रम पर निगरानी ही नहीं रखी। इसी बीच किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच में उसके छह माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। यह जानकारी सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए, जिसमें उसने आरोपी पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। किशोरी के बयान और शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लिव इन पार्टनर को धोखा दिया

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!