Bhopal News: दर्दनाक हादसे में ठेकेदार की मौत, रिश्तेदार की हालत नाजुक, टोल प्लाजा में पकड़ाया वाहन, चालक को अरेस्ट किया

भोपाल। बायपास पर अंधेरा होने के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें आरोपी ट्रक का चालक हैं। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) देहात के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में हुआ है। ट्रक ने पहले सड़क पर बैठी गाय को कुचल दिया। इसलिए उसके वाहन की रफ्तार धीमी हो गई। तभी उसके पीछे चल रही मोटर साइकिल उसमें जा घुसी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उनके रिश्तेदार की हालत नाजुक हैं।
गाय की चीख सुनकर लगाया था ब्रेक
बिलखिरिया (Bilkhiriya) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 25 जुलाई की रात को हुई थी। हादसे में 32 वर्षीय शेख अमजद (Shaikh Amzad) की मौत हुई है। वे रायसेन (Raisen) जिले में रहते हैं और दीवारों पर चित्र बनाने का ठेका लेते हैं। वे घटना से पूर्व मंडीदीप स्थित कार्य स्थल का निरीक्षण करके ममेरे भाई के साथ लौट रहे थे। दुर्घटना छावनी पठार पर हुई थी। ट्रक (Truck) से टकराने के बाद शेख अमजद की बाइक (Bike) के दो टुकड़े भी हो गए थे। पुलिस ने बताया कि हाईवे पर अंधेरा था। जिस कारण ट्रक चालक सड़क पर बैठी गाय (Cow) को देख नहीं सका। जब ट्रक का पहिया उस पर चढ़ा तो गाय की चीख सुनकर उसने अचानक ब्रेक लगा दिया था। तभी पीछे से आई मोटर साइकिल उसमें घुस गई थी। यह आवाज सुनकर चालक मौके से भाग गया था। जिसको पुलिस की मदद से सेहतगंज (Sehatganj) टोल प्लॉजा के पास पकड़ा। बिलखिरिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
हादसे में जख्मी दो व्यक्तियों की मौत
इधर, रातीबड़ (Ratibarh) में स्थित भदभदा मोड़ के पास हुए हादसे में जख्मी श्यामनंद दास (Shyamnand Das) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वे 5 जून से अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहे थे। वह स्वयं के वाहन से असंतुलित होकर गिरने के कारण जख्मी हुए थे। रातीबड़ थाना पुलिस ने मर्ग 42/26 कायम कर लिया है। वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 307/26 दर्ज कर लिया है। इधर, कमला नगर (Kamla Nagar) थाना क्षेत्र में घर में गिरने से जख्मी राजकुमार सेन (Rajkumar Sen) की मौत हो गई है। कमला नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।