Bhopal News: एक्साइज स्क्वाड पर अवैध शराब माफियाओं ने किया हमला

Share

Bhopal News: राजधानी के देहात क्षेत्र में नेटवर्क को तोड़ने में पुलिस अभी भी नाकाम

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में अवैध तरीके से शराब बेचने वाले माफियाओं का एकछत्र राज हैं। जिन्हें जिसने भी चुनौती देने की कोशिश की है उस पर हमला किया गया है। भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के गुनगा में शराब दुकान लूटने के बाद अब शराब माफियाओं के ही एक अन्य गुट ने एक्साइज स्क्वाड पर हमला बोल दिया। माफिया की तरफ से आबकारी टीम की कार्रवाई का विरोध किया जा रहा था। यह घटना ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में हुई है।

टीम ने अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा

ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस ने इस मामले में उप निरीक्षक आबकारी चंदर सिंह (Excise SI Chander Singh) की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। उनके साथ टीम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार, मनोज दुबे, प्रीति शैलेन्द्र, नीरज दुबे और अन्य कर्मचारी थे। टीम ने लाल सिंह मांझी (Lal Singh Manjhi) को अवैध शराब (Illegal Liquor) बेचते हुए पकड़ा। उसके कब्जे से 50 क्वार्टर यानी करीब 9 लीटर देशी शराब बरामद कर जब्त की गई। आबकारी अमला वापस लौट रहा तब लाल सिंह मांझी को उनसे छुड़ाने दौलत लोधी (Daulat Lodhi) और अन्नू गुर्जर (Annu Gurjar) ने हमला बोल दिया। आरोपियों ने रास्ते में रोककर तलवार (Sword) निकालकर आबकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर मारना चाहा। आबकारी ने पुलिस से मदद मांगकर लाल सिंह मांझी को उन्हें सौंप दिया। वहीं, दौलत लोधी और अन्नू गुर्जर मौके से फरार हो गए। ईटखेड़ी थाना पुलिस ने आबकारी उपनिरीक्षक चंदर सिंह की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला 314/26 दर्ज किया है। फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इससे एक पखवाड़े पूर्व गुनगा (Gunga) इलाके में जगदीश कंजर (Jagdish Kanjar) और उसके आधा दर्जन से अधिक साथियों ने शराब दुकान (Liquor Shop) लूट ली थी। आरोपी अवैध शराब बेचते हैं जो लायसेंसी दुकान खुलने के कारण प्रभावित हो रहे कारोबार से नाराज चल रहे थे।

यह भी पढ़ें:   MP Police Gossip: टीआई से लेकर अफसरों को थी पूरी खबर

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!